कुरुक्षेत्र , 25 जुलाई । जन कल्याण मंच कुरुक्षेत्र (रजि.) हरियाणा ने संगठन को और अधिक सशक्त एवं जनहित के कार्यों को गति प्रदान करने के उद्देश्य से श्री तरुण वधवा को संगठन का मुख्य प्रवक्ता नियुक्त किया है। इस अवसर पर मंच के अध्यक्ष दलबीर सिंह मलिक ने मंच के शीर्ष नेतृत्व की सर्वसम्मति से नियुक्ति पत्र प्रदान करते हुए कहा कि श्री तरुण वधवा सामाजिक कार्यों में सक्रिय, कर्मठ एवं जनसेवा के प्रति समर्पित व्यक्तित्व हैं। उनके अनुभव, कार्यकुशलता एवं सकारात्मक सोच का लाभ संगठन को निश्चित रूप से मिलेगा। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि श्री वधवा संगठन की नीतियों, उद्देश्यों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी ढंग से समाज के समक्ष प्रस्तुत करेंगे तथा संगठन और आमजन के बीच एक सशक्त संवाद स्थापित करेंगे। नवनियुक्त मुख्य प्रवक्ता तरुण वधवा ने संगठन के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे। इस नियुक्ति पर संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने श्री तरुण वधवा को शुभकामनाएँ देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व एवं प्रभावी संवाद कौशल से जन कल्याण मंच कुरुक्षेत्र (रजि.) हरियाणा की गतिविधियों को नई पहचान और मजबूती मिलेगी।
