अम्बाला, 25 जुलाई। एक्स पुलिस ऑफिसर्स वेलफेयर एसोसिएशन, अम्बाला की मासिक बैठक शनिवार को संस्था के प्रधान श्री अश्विनी कुमार की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में बड़ी संख्या में सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भाग लिया। प्रधान अश्वनी कुमार ने उपस्थित सभी सदस्यों का स्वागत करते हुए उनका हालचाल जाना तथा उनकी व्यक्तिगत एवं सामूहिक समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की।

बैठक में उपस्थित सदस्यों ने हरियाणा सरकार से पेंशनरों एवं उनके आश्रितों के हित में कई महत्वपूर्ण मांगें रखीं। सदस्यों ने कहा कि पेंशनरों और उनके परिवारों को सभी प्रकार की बीमारियों के उपचार के लिए कैशलेस चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जानी चाहिए, ताकि उन्हें इलाज के दौरान आर्थिक कठिनाइयों का सामना न करना पड़े।

इसके अतिरिक्त वर्तमान में मिलने वाले एक हजार रुपये मासिक चिकित्सा भत्ते को बढ़ाकर तीन हजार रुपये किए जाने की मांग भी प्रमुखता से उठाई गई। सदस्यों ने वरिष्ठ नागरिकों के लिए सीनियर सिटीजन कार्ड बनाने की प्रक्रिया शीघ्र शुरू करने तथा हरियाणा रोडवेज की एसी. बसों में भी वरिष्ठ नागरिकों को आधे किराए की सुविधा देने की मांग की।

बैठक में यह भी प्रस्ताव रखा गया कि पंजाब और हिमाचल प्रदेश की तर्ज पर हरियाणा में भी पेंशनरों को आयु के आधार पर अतिरिक्त पेंशन लाभ दिया जाए। इसके अनुसार 65 वर्ष की आयु पूर्ण होने पर 5 प्रतिशत, 70 वर्ष पर 10 प्रतिशत, 75 वर्ष पर 15 प्रतिशत तथा 80 वर्ष की आयु पूरी होने पर 20 प्रतिशत पेंशन वृद्धि लागू की जाए।

बैठक में रिटायर्ड एसपी फूल कुमार, रिटायर्ड डीएसपी विरेन्द्र कुमार एवं विजय कुमार, लक्ष्मी चंद, रणधीर सिंह, राम कुमार शर्मा, राजेन्द्र कुमार आहूजा, वेद प्रकाश, रिटायर्ड निरीक्षक तरसेम पाल शर्मा, मदन सिंह, बलदेव कृष्ण, महासचिव राजपाल सिंह, ओम प्रकाश, जगन्नाथ, घनश्याम दास, रामचन्द्र सहित अनेक सेवानिवृत्त उपनिरीक्षकों एवं पुलिस अधिकारियों ने भाग लिया। बैठक में कुल लगभग 42 सदस्यों की उपस्थिति रही।

बैठक के अंत में सभी सदस्यों ने आशा व्यक्त की कि हरियाणा सरकार पेंशनरों की इन जनहितकारी मांगों पर गंभीरता से विचार कर शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेगी।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *