कुरुक्षेत्र, 24 जुलाई : देशभर में संचालित श्री जयराम संस्थाओं के परमाध्यक्ष एवं श्री जयराम शिक्षण संस्थान के चेयरमैन ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी की प्रेरणा से श्रीमती केसरी देवी लोहिया जयराम सैनिक स्कूल में कारगिल के शहीदों की याद में अग्रवाल वैश्य समाज हरियाणा के सहयोग से पौधरोपण पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा है।
कार्यक्रम के आयोजन के संबंध में अग्रवाल वैश्य समाज हरियाणा के प्रदेश महासचिव राजेश सिंगला एवं अन्य पदाधिकारी तथा सदस्य भी स्कूल में पहुंचे। इस अवसर पर जयराम सैनिक स्कूल के कैडेट्स तथा शिक्षण स्टाफ सदस्य भी मौजूद रहे। सर्वप्रथम कारगिल के शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। जयराम सैनिक स्कूल के प्रशासनिक अधिकारी सेवानिवृत्त सूबेदार मेजर सुरेश कुमार ने बताया कि कारगिल दिवस पर आयोजित होने वाली गतिविधियों पर भी चर्चा हुई। अग्रवाल वैश्य समाज हरियाणा ने पौधरोपण पखवाड़े में सहयोग का आश्वासन दिया।
प्रशासनिक अधिकारी सेवानिवृत्त सूबेदार मेजर सुरेश कुमार ने कहा कि जयराम सैनिक स्कूल के कैडेट्स ने कारगिल दिवस पर आयोजित होने वाली सभी गतिविधियों के लिए तैयारी की है। इस अवसर पर श्री जयराम शिक्षण संस्थान के निदेशक एसएन गुप्ता, स्कूल प्रिंसिपल अंजू अग्रवाल, , जयराम महिला पोलिटेक्निक कालेज की प्राचार्या मनप्रीत कौर, रजनी, श्री जयराम संस्थाओं के मीडिया प्रभारी राजेश सिंगला, मैसी के प्रधान मुनीष मित्तल, विपिन गर्ग, मुकेश कुमार, अजय गुप्ता, अशोक गर्ग, केसी रंगा, सतीश कुमार इत्यादि भी मौजूद रहे।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *