कुरुक्षेत्र पुलिस ने बंधक बनाकर जबरदस्ती पैसे व चैक मांगने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक श्री चन्द्र मोहन के कुशल मार्गदर्शन में थाना झांसा की टीम ने बंधक बनाकर जबरदस्ती पैसे व चैक मांगने के आरोपी परमजीत उर्फ पम्मा वासी सलपानी कलां जिला कुरुक्षेत्र को गिरफ्तार कर लिया।

            जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि दिनांक 22 जुलाई 26 को पुलिस को कन्ट्रोल रुम कुरुक्षेत्र से सूचना प्राप्त हुई कि रमेश नाम के व्यकित ने सूचना दी कि सलपानी कलां मे उसके रिश्तेदार शत्रुजीत वासी गाव मानस हाल वासी महादेव कालोनी कैथल को बन्धक बन रखा है। सूचना पर थाना झांसा प्रभारी निरीक्षक मोहन लाल के मार्गनिर्देश में सहायक उप निरीक्षक अशोक कुमार व कश्मीरी लाल की टीम गांव सप्लानी कलां में परमजीत सिह उर्फ पम्मा के मकान पर पहुंची जहां पर शिकायतकर्ता रमेश हाजिर मिला। पुलिस टीम ने परमजीत सिह उर्फ पम्मा के मकान से शत्रुजीत वासी गाव मानस हाल वासी महादेव कालोनी कैथल को बरामद किया। आरोपी परमजीत सिह उर्फ पम्मा वासी सलपानी कलां को काबू किया गया। पुलिस ने रमेश वासी बढनपुर जिला जीन्द की शिकायत पर थाना झांसा में मामला दर्ज करके आरोपी परमजीत सिंह उर्फ़ पम्मा वासी सलपानी कलां जिला कुरुक्षेत्र को गिरफतार कर लिया। आरोपी से पीड़ित से लिए गए 5 चैक व वारदात में प्रयोग बेल ( सांगल) बरामद की गई। आरोपी को माननीय अदालत में पेश किया गया।

रिश्तेदार को फोन पर दी सूचना, जिसने पुलिस को कॉल किया: मोहन लाल

जानकारी देते हुए थाना झांसा प्रभारी निरीक्षक मोहन लाल ने बताया कि रमेश वासी बढनपुर जिला जीन्द ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि वह खेती करता है। दिनाक 22 जुलाई 2026 को उसके फोन पर उसके साले शत्रुजीत वासी मानस जिला कैथल का फोन आया कि वह जिला कुरुक्षेत्र मे सलपानी है। परमजीत उर्फ पम्मा वासी सलपानी कलां ने उसे कल सुबह 8 बजे यह कहकर बुलाया था कोई काम है। जब वह वहां गया तो परमजीत उर्फ पम्मा ने उसे घर मे बिठा लिया बेल और रस्सी से बांध दिया। उसे डन्डे व थप्पड मारे और डरा धमकाकर तीन चैक मंगवाए, उसके बाद दो और चैक उसने ऑफिस से बस के द्वारा मंगवाकर परमजीत उर्फ पम्मा को दिए। दिनांक 21 जुलाई 2026 उसे बेलो से बांध दिया। दिनांक 22 जुलाई 26 शाम को को आरोपी ने उसे पैसे मंगवाने के लिए उसे फोन दिया जिसपर उसने रमेश के पास फोन किया और 20 लाख और मंगवाए तथा मौका पाकर सारी आपबीती बताई। रमेश ने पुलिस को कॉल किया। जिसपर पुलिस मौका पर पहुंची और पीड़ित को बरामद किया गया और आरोपी को काबू किया।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *