कुरुक्षेत्र पुलिस ने नशीला पदार्थ रखने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक श्री चन्द्र मोहन के कुशल मार्गदर्शन में थाना इस्माईलाबाद की टीम ने नशीला पदार्थ रखने के आरोपी रमजान वासी जाट मोहल्ला इस्माईलाबाद जिला कुरुक्षेत्र को गिरफ्तार करके 2 ग्राम 70 मिली ग्राम हैरोईन/चिट्टा बरामद करने में सफलता हासिल की है।
जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि दिनांक 23 जुलाई 2026 को थाना इस्माईलाबाद प्रभारी निरीक्षक रामपाल के मार्गनिर्देश में सहायक उप निरीक्षक प्रदीप कुमार, मुख्य सिपाही जगदीप सिंह व गाङी चालक मुख्य सिपाही विक्रम सिंह की टीम इआरवी नम्बर 0446 टीम के साथ तहसील ईस्माईलाबाद के साईड एनएच-152 पर कट के पास मौजूद थी। पुलिस टीम नाकाबंदी करके वाहनों की चैकिंग कर रही थी। उसी समय इस्माईलाबाद तहसील की तऱफ से एक नौजवान लडका मोटरसाईकिल पर एनएच-152 मार्ग की तऱफ आया। मोटरसाईकिल के आगे कोई नम्बर प्लेट वा कोई नम्बर नहीं लिखा हुआ था। जिसको शक के आधर पुलिस टीम ने मोटरसाईकिल को रोका तथा चालक से नामपता पूछने पर उसने अपना नाम रमजान वासी जाट मोहल्ला इस्माईलाबाद जिला कुरुक्षेत्र बताया। पुलिस टीम द्वारा उसकी मोटरसाइकिल की तलाशी लेने पर मोटरसाईकिल के टुल बॉक्स से 2 ग्राम 70 मिली ग्राम हैरोईन/चिट्टा बरामद हुआ। आरोपी के खिलाफ थाना इस्माईलाबाद में मामला दर्ज करके सहायक उप निरीक्षक देवेन्द्र कुमार ने आरोपी को गिरफतार कर लिया। आरोपी को माननीय अदालत में पेश किया गया।
