करनाल, 24 जुलाई। उपायुक्त डॉ. आनंद कुमार शर्मा ने बताया कि 30 जुलाई को कुटेल स्थित मेडिकल यूनिवर्सिटी में राज्य स्तरीय वन महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। वन महोत्सव के अंतर्गत जिले में सप्ताह भर  पौधारोपण अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान जिला वन अधिकारी के माध्यम से जिले की 11 नर्सरियों से विभिन्न सरकारी विभागों, शैक्षणिक संस्थानों, सामाजिक संगठनों तथा आमजन को लगभग ढाई लाख पौधे निःशुल्क उपलब्ध कराए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण, हरित आवरण बढ़ाने तथा भावी पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से प्रत्येक नागरिक की सहभागिता अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने सभी सरकारी विभागों, पंचायतों, शिक्षण संस्थानों, औद्योगिक इकाइयों तथा सामाजिक संगठनों से अपने-अपने परिसरों एवं सार्वजनिक स्थानों पर अधिकाधिक पौधारोपण करने का आह्वान किया।

उपायुक्त ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि वन महोत्सव सप्ताह के दौरान प्रत्येक व्यक्ति कम से कम एक पौधा अवश्य लगाए तथा उसकी देखभाल का संकल्प भी ले। उन्होंने कहा कि पौधारोपण तभी सार्थक होगा जब लगाए गए पौधों का संरक्षण और नियमित रखरखाव भी सुनिश्चित किया जाए।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *