कुरुक्षेत्र 24 जुलाई उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस समारोह 15 अगस्त 2026 को बड़े हर्षोल्लास, उमंग और उत्साह के साथ मनाया जाएगा। इस समारोह का आयोजन पुलिस लाईन के खेल प्रांगण में किया जाएगा। इसके अलावा बरसात आने पर वैकल्पिक स्थल अनाज मंडी रहेगा। इस समारोह को भव्य तरीके से मनाने के लिए अधिकारियों और कर्मचारियों की ड्यूटियां लगा दी गई है। सभी अधिकारियों को मेहनत और ईमानदारी के साथ अपनी ड्यूटी का निर्वाह करना होगा।
उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा शुक्रवार को लघु सचिवालय के सभागार में 15 अगस्त 2026 की तैयारियों को लेकर अधिकारियों की एक बैठक को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इस राष्टï्रीय पर्व पर मुख्यातिथि शहीदी स्मारक पर शहीदों को श्रृद्घाजंलि देने के उपरांत कार्यक्रम स्थल में ध्वजारोहण करेंगे और परेड की सलामी लेंगे। इस वर्ष परेड में हरियाणा पुलिस,  होमगार्ड, एनसीसी और स्कूली विद्यार्थियों टुकडिय़ा शिरकत करेंगी। इस कार्यक्रम में मुख्यातिथि अपना सम्बोधन भी देंगे। सभी विभाग इस कार्यक्रम में सम्मानित होने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों के नाम भिजवाना सुनिश्चित करेंगे। इस कार्यक्रम की फाइनल रिहर्सल 13 अगस्त को पुलिस लाईन में होगी और इससे पहले सभी स्कूली विद्यार्थी सांस्कृतिक कार्यक्रमों की तैयारियां अपने-अपने स्कूलों में करेंगे। इन स्कूलों में से बेहतरीन प्रस्तुतियां का चयन करने के लिए एक कमेटी का गठन किया गया है। इसके अलावा पुलिस और अन्य टुकडिय़ां भी परेड की रिहर्सल करना सुनिश्चित करेंगे।
उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में नगर परिषद के अधिकारी शहीदी स्थल और कार्यक्रम स्थल तथा आसपास के क्षेत्र को साफ सुथरा बनाएंगे, पुलिस प्रशासन शहीदी स्मारक और कार्यक्रम स्थल पर सलामी और राष्टï्रीय ध्वज का प्रबंध करेंगे और मुख्यातिथि के लिए ओपन जीप की भी व्यवस्था करना सुनिश्चित करेंगे। इस कार्यक्रम में पुलिस और होमगार्ड के जवान परेड करेंगे। उन्होंने रेडक्रॉस सचिव, डीएफएससी, लोक निर्माण विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, जन सम्पर्क विभाग सहित अन्य विभागों को अपने-अपने स्तर पर तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए है। इस मौके पर जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी विरेंद्र चौधरी सहित सभी विभागाध्यक्ष मौजूद थे।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *