करनाल, 23 जुलाई : करनाल मानव सेवा संघ के पवित्र प्रांगण में अर्पणा ट्रस्ट मधुबन के अनुभवी डॉक्टरों द्वारा सभी रोगों के इलाज के लिए मेडिकल चेकअप कैंप का आयोजन किया गया। इसमें अर्पणा ट्रस्ट मधुबन के विभिन्न विभागों जैसे हड्डी रोग विशेषज्ञ, स्त्री रोग विशेषज्ञ, सर्जन तथा नेत्र विशेषज्ञ सभी प्रकार के रोगियों की निशुल्क जांच की तथा मुफ्त दवाइयां भी वितरित की गई। इस अवसर पर लगभग 47 मरीजों की जांच की गई तथा मुफ्त दवाइयां वितरित की गई। नेत्र चिकित्सा विभाग के डॉक्टरों ने 9 व्यक्तियों जांच उपरांत मोतियाबिंद के ऑपरेशन के लिए उपयुक्त पाया तथा उन्हें उपचार हेतु मुफ्त लेंस लगाए जाने के लिए अर्पणा ट्रस्ट मधुबन ले जाया गया। जहां पर उनका नि:शुल्क आंखों का ऑपरेशन किया जाएगा और मुफ्त लेंस डालकर वापिस उनके घर तक पहुंचाया जाएगा। इस अवसर स्वामी प्रेममूर्ति ने सभी डॉक्टरों की टीम तथा उपचार हेतु आए रोगियों को आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर डॉ. भगत राम खण्डवाल एडवोकेट, रामकुमार सिंह, वीरभान सोलंकी, डॉ. प्रिंयाशी अग्रवाल, नताशा, रमेश, बलविन्द्र, रामकुमार जांगड़ा,  सुमेर सिंह तथा अन्य महानुभाव मौजूद रहे। इस अवसर पर मानव सेवा संघ के उपप्रधान डॉ. भगत राम खण्डवाल एडवोकेट ने बताया कि अर्पणा ट्रस्ट के अनुभवी डॉक्टरों द्वारा करनाल मानव सेवा संघ में हर प्रकार के रोगों की मुफ्त जांच एवं उपचार हेतु हर माह की 23 तारीख को नि:शुल्क चिकित्सा शिविर लगाया जाता है। अगला चिकित्सा शिविर 23 अगस्त को लगाया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि आगामी 6 सितंबर को करनाल मानव सेवा संघ में जरूरतमंद कन्याओं का विवाह समारोह भी आयोजित किया जा रहा है। 20 सितंबर को नारायण सेवा संस्थान के सौजन्य से दिव्यांग व्यक्तियों को कृत्रिम अंग लगाने हेतु कैंप मानव सेवा संघ में लगाया जाएगा। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि जरूरतमंद व्यक्ति मुफ्त चिकित्सा का लाभ उठाएं तथा जरूरतमंद परिवारों को अपने बच्चों के विवाह के लिए करनाल मानव सेवा संघ में रजिस्ट्रेशन शीघ्र अति शीघ्र करवा लें तथा सामूहिक विवाह के आयोजन में शामिल होकर इस अवसर का लाभ उठाएं। वहीं 20 जुलाई से 26 जुलाई तक करनाल मानव सेवा संघ के पवित्र प्रांगण में श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। जिसका भक्तजन लाभ उठा रहे है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि सभी कथा में शामिल होकर राम-नाम के सिमरन से जुड़े और धर्म लाभ उठाएं।  इसके अलावा 4 अक्तूबर को रक्तदान शिविर का आयोजन भी किया जाएगा। ज्ञातव्य है कि मानव सेवा संघ द्वारा प्रतिदिन भोजन प्रसाद भंडारा चलाया जा रहा है।  डॉ. भगत राम खण्डवाल एडवोकेट ने बताया कि 23, 24 25 अक्तूबर को करनाल मानव सेवा संघ का वार्षिक उत्सव हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। जिसमें देश के कौने-कौने से साधक गण धर्म लाभ व विचार विमर्श के लिए उपस्थित होते है तथा मानव सेवा संघ की सेवाओं का किस तरह से विस्तार किया जाए और कैसे बेहतर बनाया जाएं। इस पर चर्चा करते है।

बॉक्स
करनाल अनाज मंडी के आढ़तियों तथा जिले के राईस मिलर्स द्वारा की जा रही है अन्न की सेवा :
 करनाल मानव सेवा संघ में करनाल अनाज मंडी के आढ़तियों तथा जिले के राईस मिलर्स द्वारा गेहूं तथा चावल उदारतापूर्वक दिया जा रहा है। समय-समय पर करनाल मानव सेवा संघ में रक्तदान शिविर आयोजित किए जाते है। कर्णताल और कर्णपार्क में निशुल्क चिकित्सा डिस्पेंशरी चलाई जा रही है। जिसमें विभिन्न रोगों जैसे चर्म रोग, स्त्री रोग, हड्डी रोग तथा दन्त चिकित्सा के अनुभवी डॉक्टर अपनी निशुल्क सेवाएं दे रहे है। इसके अलावा मानव सेवा संघ द्वारा रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड तथा शहर के मुख्य बाजारों में तथा सेक्टर-12,13 में रेडिय़ों और कैंपरों द्वारा जल सेवा की जा रही है। बढ़ती गर्मी को देखते हुए स्वामी प्रेम मूर्ति जी के संकल्प एवं प्रयास से मानव सेवा संघ के अलावा शहर में मुख्य स्थानों बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन पर वॉटर कूलर स्थापित कर निशुल्क शीतल जल की व्यवस्था की जा रही है। डॉ. भगत राम खण्डवाल एडवोकेट ने बताया कि ये सभी सेवाएं करनाल के उदार दानी सज्जनों के सहयोग से संभव हो पा रही है। जिसके लिए करनाल मानव सेवा संघ करनाल के दानवीरों का आभारी है।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *