पिहोवा 23 जुलाई – उपमंडल पिहोवा में दिल्ली से शहरी स्थानीय निकाय की ओर से ष्स्वच्छ हरियाणा, स्वस्थ हरियाणाष् हरियाणा सरकार का संदेश लेकर नुक्कड़ नाटक टीम पिहोवा पहंुची। उन्होंने सन्देश दिया अब तो समझो यारोष् इस कार्यक्रम का आयोजन उपमंडल अधिकारी नागरिक एसडीएम गुरविंदर सिंह के नेतृत्व एवं नगर पालिका सचिव अशोक कुमार की अध्यक्षता में किया गया।
उपमंडल अधिकारी नागरिक गुरविंदर सिंह ने कहा सफाई अभियान में नगर पालिका की टीम ने उपमंडल पिहोवा के क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में जाकर विद्यार्थियों को स्वच्छता एवं कचरा पृथक्करण के महत्व के बारे में जागरूक किया। बच्चों को हरे और नीले डस्टबिन का सही उपयोग, गीले एवं सूखे कचरे को अलग-अलग रखने तथा स्वच्छ वातावरण बनाए रखने की जानकारी दी गई। विशेष नुक्कड़ नाटक के माध्यम से स्वच्छता अपनाने, पर्यावरण संरक्षण तथा नागरिकों की जिम्मेदारी का प्रभावी संदेश दिया गया। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने भी स्वच्छता बनाए रखने और अपने आसपास के वातावरण को साफ-सुथरा रखने का संकल्प लिया। नगर पालिका द्वारा नागरिकों से भी अपील की गई कि वे कचरे का सही ढंग से निस्तारण करें, निर्धारित डस्टबिन का उपयोग करें तथा हरियाणा सरकार के ष्स्वच्छ हरियाणा, स्वस्थ हरियाणाष् अभियान को सफल बनाने में अपना सक्रिय सहयोग दें।
