कुरुक्षेत्र पुलिस ने चोरी की वारदात को सुलझाते हुए इनवर्टर व बैटरी चोरी करने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक चन्द्र मोहन के कुशल मार्ग-दर्शन में अपराध अन्वेषण शाखा-2 की टीम ने इनवर्टर व बैटरी चोरी करने के आरोप में सागर वासी गांधी नगर कुरुक्षेत्र को गिरफ्तार करके चोरीशुदा इनवर्टर व 3 बैटरी बरामद करने में सफलता हासिल की है।

            जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस को दी अपनी शिकायत में राजकुमार वासी मोहन नगर कुरुक्षेत्र ने बताया कि उसकी मोहननगर कुरुक्षेत्र में शमशान घाट के पास कबाडी की दुकान है। उसके घर के पास एक प्लाट है जिसमे दो कमरे बने हुए हैं जिसके अंदर उसके घर व कबाडी की दुकान का सामान रखा है। दिनांक 20 जुलाई 26 को अज्ञात चोरों  ने उसका इनवर्टर व बैटरियों को चोरी कर लिया। जिसकी शिकायत पर थाना शहर थानेसर में मामला दर्ज करके जांच अपराध अन्वेषण शाखा-2 द्वारा की गई।

            दिनांक 21 जुलाई 26 को अपराध अन्वेषण शाखा-2 प्रभारी निरीक्षक मंदीप सिंह के दिशा-निर्देश में सहायक मुख्य सिपाही संजीव कुमार व सिपाही सोनू की टीम ने मोटरसाईकिल चोरी करने के आरोपी कुलदीप उर्फ़ कल्लू वासी डेरा लाडवा जिला कुरुक्षेत्र को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से इस मामले में चोरीशुदा इनवर्टर व 3 बैटरी बरामद की गई। आरोपी को माननीय अदालत में पेश करके अदालत के आदेश से कारागार भेज दिया।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *