कुरुक्षेत्र, 21 जुलाई। श्री महावीर जैन पब्लिक स्कूल में सोमवार को इन्वेस्टीचर सेरेमनी का आयोजन गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती पूजा शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर किया।
समारोह के दौरान विद्यालय के आइंस्टीन, कलाम, न्यूटन एवं रमन हाउस के नव-निर्वाचित कैप्टन एवं वाइस कैप्टन के साथ-साथ हेड बॉय और हेड गर्ल को उनके दायित्व सौंपे गए। छात्र पदाधिकारियों ने शपथ ग्रहण करते हुए विद्यालय के अनुशासन, आदर्शों एवं मूल्यों के प्रति निष्ठावान रहने तथा अपने कर्तव्यों का जिम्मेदारीपूर्वक निर्वहन करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम का मंच संचालन अध्यापिकाओं विधि एवं मोनिका राणा ने प्रभावी ढंग से किया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर उत्साह और गर्व के माहौल से सराबोर दिखाई दिया। छात्र-छात्राओं ने नेतृत्व क्षमता, अनुशासन एवं टीम भावना के महत्व को समझते हुए अपने नए दायित्वों को स्वीकार किया।
प्रधानाचार्या पूजा शर्मा ने नवनिर्वाचित छात्र पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि नेतृत्व केवल पद प्राप्त करना नहीं, बल्कि अपने आचरण, सेवा-भाव और जिम्मेदारी के माध्यम से दूसरों के लिए प्रेरणा बनना है। उन्होंने विद्यार्थियों को ईमानदारी, अनुशासन और समर्पण के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया।
विद्यालय की प्रबंधक समिति ने भी सभी छात्र पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। समारोह का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।