कुरुक्षेत्र पुलिस में सामूहिक हमला करते मारपीट करने के एक आरोपी सहित 4 महिला आरोपियों को गिरफ्तार किया है।  पुलिस अधीक्षक श्री चंद्र मोहन के कुशल मार्गदर्शन में थाना इस्माईलाबाद की पुलिस टीम ने सामूहिक हमला करके मारपीट करने के आरोपी कर्म चंद वासी ठसका अली जिला कुरुक्षेत्र व ठसका अली वासी 4 महिलाओं को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

             जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस को दी अपनी शिकायत में बलविन्द्र सिंह उर्फ बिन्द्र वासी गांव ठसका अली जिला कुरुक्षेत्र ने बताया कि वह मेहनत मजदुरी का काम करता है। दिनांक 3 जून 26 को सुबह करीब 8 बजे गांव मे नये गुरुद्वारा मे उपर की मंजिल पर मजदूरी कर रहा था। जो उसी समय गली मे नीचे सतपाल वासी ठसका अली के परिवार के बच्चे खेल रहे थे। तो उसने उन बच्चो का आवाज लगाई कि बेटा यहां से साईड मे चले जाओ यहां पर कोई ईंट गिर जाऐगी। उसी समय सतपाल व उसके दोनो लडके मंगल उर्फ ध्यानी व गुरलाल उर्फ लाली, निर्मल उर्फ सोनी, मौका पर आ गये उसके साथ बहस करने लगे कि हमारे बच्चो को क्यो धमका रहा है। उसने अपने लडके गुरपाल सिंह को फोन करके बुला लिया। सतपाल ने उसे ईन्ट फैंककर मारी जो उसके सिर मे लगी। उसके बाद सतपाल के परिवार के सदस्य निर्मल उर्फ सोनी, मंगल उर्फ ध्यानी, हरबन्स सिंह व अमरीक, सन्जु उर्फ कर्मचन्द, शीशपाल, साहिल व उनकी महिलाएं मौका पर आ गई और गण्डासी, कृपाण, लाठी, डंडों व इंटों से उनके ऊपर हमला कर दिया। लड़ाई का शोर सुनकर अन्य लोगों के मौका पर आने से आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। उसे और उसके परिवार जनों को ईलाज के लिए पहले झांसा और बाद में सरकारी हस्तपाल कुरुक्षेत्र में दाखिल करवाया गया। जिसकी शिकायत पर थाना इस्माईलाबाद में मामला दर्ज करके जांच सहायक उप निरीक्षक देवेन्द्र सिंह  द्बारा की गई। दिनांक 11 जून 26 को पुलिस ने मामले के आरोपी आरोपी शीशपाल वासी गांव ठसका अली जिला कुरुक्षेत्र को गिरफतार किया गया था।  दिनांक 28 जून 26 को आरोपी निर्मल सिंह व हरभजन सिंह  वासीयान ठसका अली जिला कुरुक्षेत्र को गिरफतार किया गया था। दिनांक 11 जुलाई 26 को आरोपी अमरीक सिंह व सतपाल वासीयान ठसका अली जिला कुरुक्षेत्र को गिरफतार किया गया था।

         दिनांक 20 जूलाई को 26 को थाना इस्माईलाबाद प्रभारी निरीक्षक रामपाल के मार्ग निर्देश सहायक उप निरीक्षक देवेन्द्र सिंह की टीम ने मामले के आरोपी कर्म चंद वासी ठसका अली जिला कुरुक्षेत्र व ठसका अली वासी 4 महिलाओं को गिरफतार कर लिया। आरोपियों को माननीय अदालत में पेश किया गया।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *