कुरुक्षेत्र, 20 जुलाई। उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि जिले में सराहनीय कार्य करने वाली विद्यालय प्रबंधन समितियों को इनाम के तौर पर 10 लाख रुपए की राशि मुहैया करवाई जाएगी। अब समितियां एक-एक लाख रुपए तक के छोटे कार्य करवा सकेंगी। इतना ही नहीं एडीसी की मंजूरी के बाद यह सीमा 25 लाख रुपए तक की होगी।
उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने आज यहां बातचीत करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार की तरफ से विद्यालय प्रबंधन समितियों को मजबूत करने के साथ साथ उनकी पावर को भी बढाने का निर्णय लिया गया है। इसके लिए बकायदा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सर्वोत्तम विद्यालय प्रबंधन समिति का चयन सच पोर्टल के माध्यम से किया जाएगा। इस चयन के आधार पर ही विद्यालय प्रबंधन समितियों को सरकार के नियमानुसार सम्मानित करने के साथ साथ बजट उपलब्ध करवाया जाएगा।
उन्होंने कहा कि सभी विद्यालय प्रबंधन समितियों को पेयजल का टैंक ठीक करवाने , टॉयलेट एवं दीवार की मरम्मत जैसे छोटे -मोटे एवं आवश्यक कार्यों के लिए एक लाख रुपए तक खर्च करने की शक्तियां दी जाएंगी। अतिरिक्त उपायुक्त की स्वीकृति के बाद 25 लाख रुपये तक खर्च करने की अनुमति होगी। उन्होंने स्कूलों के मुखियाओं से भी आह्वान किया कि सभी अध्यापक , विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य एवं बच्चे स्कूल परिसर में पौधरोपण करें। बच्चों को  एक पेड़ मां के नाम लगाने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने सभी अधिकारियों से भी सरकारी स्कूलों का समय -समय पर निरीक्षण करने के निर्देश दिए

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *