जिला पुलिस ने महिला से छीनाझपटी करने के 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है तथा एक नाबालिग को भी अभिरक्षा में लिया है। पुलिस अधीक्षक श्री चन्द्र मोहन के कुशल मार्ग-दर्शन में अपराध अन्वेषण शाखा-2 की टीम ने महिला से छीनाझपटी करके मोबाइल छीनने के आरोपी रमन वासी कसेरला जिला अम्बाला हाल वासी माजरी मोहल्ला शाहबाद व कमलजीत वासी रावा जिला कुरुक्षेत्र को गिरफ्तार करके छीना गया मोबाइल फोन व वारदात में प्रयोग मोटरसाइकिल बरामद करने में सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने शाहबाद वासी एक नाबालिग को भी अभिरक्षा में लिया है।
जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस को दी अपनी शिकायत में लुधियाना पंजाब हाल वासी लक्की कालोनी शाहबाद जिला कुरुक्षेत्र ने बताया कि दिंनाक 16 जुलाई 26 को समय करीब 6-10 बजे वह अपनी बेटी व माता के साथ अपने घर लक्की कालोनी से घर का समान लेने के लिये शाहबाद बाजार मे पैदल जा रहे थे। जैसे ही वह लक्की कालोनी में रिन्कू करियाणा की दुकान के पास पहुंचे तो उसी समय एक मोटरसाईकिल पर तीन लडके मुह पर कपडा बंधाकर आए और उसकी बेटी के हाथ से मोबाईल फोन छीनकर भाग गए। जिसकी शिकायत पर थाना शाहबाद में मामला दर्ज करके जांच अपराध अन्वेषण शाखा-2 को सौंपी गई।
दिनांक 17 जुलाई 26 को अपराध अन्वेषण शाखा-2 प्रभारी निरीक्षक मंदीप सिंह के मार्ग-निर्देश में उप निरीक्षक प्रेम चंद, पीएसआई प्रमोद कुमार, सहायक उप निरीक्षक सुरेन्द्र सिंह व मुख्य सिपाही विजय की टीम ने महिला से छीनाझपटी करके मोबाइल छीनने के आरोपी रमन वासी कसेरला जिला अम्बाला हाल वासी माजरी मोहल्ला शाहबाद व कमलजीत वासी रावा जिला कुरुक्षेत्र को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम ने शाहबाद वासी एक नाबालिग को भी अभिरक्षा में लिया है। आरोपियों से छीना गया मोबाइल फोन व वारदात में प्रयोग मोटरसाइकिल बरामद की गई। आरोपियों को माननीय अदालत में पेश किया गया।
