अम्बाला, 17 जुलाई-
हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज ने पूरे हरियाणावासियों की ओर से प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का हरियाणा आगमन पर अलग अंदाज में स्वागत करते हुए पंक्तियां सुनाई ‘‘इस बरस सावन में अजब बात हुई, पहले गिरती थी बूंदें, इस बरस नोटों की बरसात हुई, क्योंकि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी हरियाणा में आए हैं और 14 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा की सौगातें लाएं हैं’’। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा जींद से सोनीपत के बीच चलाई गई हाइड्रोजन ट्रेन देश के लिए बहुत ही बडी उपलब्धि है।
श्री विज ने आज अम्बाला में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के कर-कमलों द्वारा जींद में में किए गए लोकार्पण/शिलान्यास कार्यक्रम में वर्चुअल मोड के माध्यम से भाग लिया।
ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने जींद से सोनीपत के बीच आज चलाई गई हाइड्रोजन ट्रेन को सबसे बड़ी बात की संज्ञा देते हुए कहा कि हरियाणा का नाम आज इतिहास में लिखा गया है, क्योंकि देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन हरियाणा के जींद से प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना की है। उन्होंने कहा कि यह बहुत ही बड़ी बात है, क्योंकि कोयला, तेल व गैस जैसे संसाधन सीमित है और समाप्त होते जा रहे हैं।
ऊर्जा मंत्री विज ने वैकल्पिक ऊर्जा स्रोतों पर बल देते हुए कहा कि अब हमें वैकल्पिक ऊर्जा स्रोतों पर जोर देना जरूरी है। उन्होंने बताया कि हाइड्रोजन हमारे वायुमण्डल बहुत बडी मात्रा में उपलब्ध है पंरतु यह भी ठीक है कि यह हाइड्रोजन अकेले नहीं मिलती, यह ऑक्सी जन के साथ मिलकर एचटूओ पानी बनकर मिलती है या कार्बन मोनोऑक्साइड के साथ मिलकर मिथेने के रूप में मिलती है। उन्होंने बताया कि हाइड्रोजन को इन तत्वों से अलग करके और कम्बशन करके ऊर्जा तैयार की जाती है और उसके बाद ट्रेन को चलाया जाता है। उन्होंने कहा कि हाइड्रोजन ट्रेन का चलना देश की बहुत ही बड़ी उपलब्धि है।
ऊर्जा मंत्री ने कहा कि इसी प्रकार से देश सौर ऊर्जा की ओर बढ़ रहा है, और हरियाणा में भी सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न नई योजनाओं को आरंभ किया जाएगा। इनमें हरियाणा सरकार के कर्मचारियों के लिए सोलर लगवाने हेतू योजना पर कार्य किया जा रहा है जिसके तहत पीएम सूर्य घर योजना के तहत लोगों के घरों में एक प्रकार से मुफ्त में लगा दें और यदि कोई किसी प्रकार की राशि की कटौती की जानी होगी तो अमुक उपभोक्ताओं के बिजली बिल से वसूल कर ली जाएगी। इस तरह से कर्मचारियों को भी मुफ्त में सोलर सिस्टम लगाकर दिया जाएगा और सब्सिडी सहित अन्य राशि को किस्तों में वसूल कर लिया जाएगा। इन योजनाओं के लागू होने से इन सभी प्रकार के उपभोक्ताओं को किसी बैंक के चक्कर नहीं काटने पडेंगें।
श्री विज ने कहा कि ‘‘मैं प्रधानमंत्री जी का हरियाणा आगमन पर हरियाणा वासियों की ओर से आभार प्रकट करता हूं’’। उन्होंने कहा कि आज प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने ओर भी अन्य सौगातें दी हैं। उल्लेखनीय है कि जिनमें अंबाला-कालाअम्ब राष्ट्रीय राजमार्ग विशेष रूप से अंबाला और आसपास के क्षेत्रों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। इस परियोजना के पूर्ण होने से न केवल यातायात अधिक सुगम और सुरक्षित होगा, बल्कि हिमाचल प्रदेश तथा उत्तर भारत के अन्य राज्यों के साथ संपर्क और भी मजबूत होगा। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा लगभग 1,184 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित 33.81 किलोमीटर लंबे अंबाला-काला अम्ब राष्ट्रीय राजमार्ग को राष्ट्र को समर्पित किया गया है। यह आधुनिक चार-लेन राजमार्ग हरियाणा और हिमाचल प्रदेश के बीच संपर्क को नई गति और नई दिशा प्रदान करेगा। इस परियोजना के पूर्ण होने से यात्रा का समय कम होगा, सडक़ सुरक्षा में उल्लेखनीय सुधार आएगा तथा व्यापार, उद्योग, पर्यटन और माल परिवहन को नई ऊर्जा व गति मिलेगी।
इस राजमार्ग पर 13 प्रवेश एवं निकास बिंदू, लगभग 29 किलोमीटर सर्विस रोड, 7 व्हीकुलर अंडरपास, आधुनिक पुल एवं उन्नत जल निकासी व्यवस्था जैसी सुविधाएँ विकसित की गई हैं, जिससे स्थानीय नागरिकों के साथ-साथ लाखों यात्रियों को सुरक्षित, सुगम और निर्बाध आवागमन की सुविधा प्राप्त होगी। यह केवल एक सडक़ नहीं, बल्कि विकास का ऐसा सशक्त मार्ग है जो अंबाला, काला अम्ब, हिमाचल प्रदेश और पूरे उत्तर भारत की आर्थिक प्रगति को नई गति देगा।
गौरतलब है कि इसी प्रकार, दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेस वे, जींद-गोहाना राष्ट्रीय राजमार्ग, कुरुक्षेत्र एलिवेटेड रेलवे ट्रैक, भिवानी में पंडित नेकीराम शर्मा राजकीय मेडिकल कालेज, कोरियावास (नारनौल) में महर्षि च्यवन मेडिकल कॉलेज एवं राव तुलाराम अस्पताल जैसी परियोजनाएं हरियाणा को विकास के नए आयाम प्रदान करेंगी। वहीं, सिख संग्रहालय, कुरुक्षेत्र और हांसी-बरवाला राष्ट्रीय राजमार्ग का शिलान्यास हमारी सांस्कृतिक विरासत और आधुनिक बुनियादी ढांचे के समन्वित विकास का प्रतीक है।
बॉक्स:- परिवहन मंत्री अम्बाला शहर में आयोजित कार्यक्रम में इलैक्ट्रीकल कार के माध्यम से पहुंचे। यहां पहुंचने पर उपायुक्त अजय सिंह तोमर व प्रोजैक्ट डॉयरेक्टर एनएचएआई आकृति गुप्ता ने परिवहन मंत्री को पुष्प गुच्छ देकर उनका अभिनंदन किया।
बॉक्स: – पूर्व राज्य मंत्री हरियाणा श्री असीम गोयल ने कहा कि हरि भारत ने हरित परिवहन के क्षेत्र में एक नया इतिहास रच दिया प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने आज हरियाणा के जींद रेलवे स्टेशन से देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके साथ उन्होंने 14 हजार 700 करोड़ से अधिक की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया। जिनमें अंबाला जिलें की लगभग 1200 करोड़ रूपये की लागत से 33.81 किलोमीटर लंबाई का अम्बाला-काला अम्ब राष्ट्रीय राजमार्ग (फोर लेन) का लोकार्पण शामिल है।
उन्होंने कहा कि हाइड्रोजन ट्रेन भारत को स्वच्छ आधुनिक और आत्मनिर्भर परिवहन व्यवस्था की दिशा में आगे ले जाने वाला एक महत्वपूर्ण कदम है। जोकि पर्यावरण संरक्षण और भविष्य की हरित ऊर्जा आधारित तकनीक की दिशा में बड़ी उपलब्धि भी है। यह हाइड्रोजन ट्रेन जींद से सोनीपत रेलखंड पर संचालित होगी। इस परियोजना के साथ भारत उन चुनिंदा देशों में शामिल हो गया है जहां हाइड्रोजन तकनीक आधारित रेल सेवाओं की शुरुआत हो चुकी है।
उन्होंने यह भी कहा कि आज हरियाणा के लिए पूरे गर्व का दिन है। आज हरियाणा पूरे भारत के मानचित्र पर, पूरे अंतर्राष्ट्रीय मानचित्र पर आ गया है कि प्रधानमंत्री जी द्वारा देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन की शुरूआत कि जा रही है। यह ट्रेन हरियाणा के जींद जिले से सोनीपत तक संचालित की जाऐंगी। इसके साथ आज कार्यक्रम में जितनी भी गाडिय़ां हैं, बिना डीजल, बिना पेट्रोल की गाडिय़ों में कार्यकर्ता व अन्य संबंधी पंहुचे है सभी ने हरित उर्जा को बढ़ावा देते हुए आमजन को संदेश दिया है। पूर्व राज्य मंत्री असीम गोयल भी दोपहिया इलैक्ट्रीकल वाहन कार्यक्रम में कार्यकत्र्ताओं के साथ पहुंचे।
उन्होनें कहा कि हरियाणा जिसे हरि का प्रदेश भी कहा जाता है। पहले लोग कहते थे, कभी वो दिन भी आएगा जब पानी से कोई वाहन चलेगा, आज दुनिया की पहली सबसे ज्यादा यात्रियों को ले जाने वाली हाईड्रोजन ट्रेन जींद से सोनीपत जाएगी। जोकि बिना डीजल, बिना पेट्रोल, बिना कोयले के चलेगी। उन्होंने कहा कि भारत जो विश्व जो विश्व गुरू था, आज उसकी टेक्रालॉजी का लौहा दुनिया मान रही हैं। इसके अलावा अलग अलग जिलों की विकास परियोजनाएं प्रधानमंत्री जी द्वारा शिलान्यास एवं लोकार्पण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह ने भी आज एक नया इतिहास रचा हैं कि आज कार्यक्रम में कार्यकत्र्ता एवं अन्य सम्बधी यहां बिना डीजल, पेट्रोल की गाडिय़ों से पहुंचे और हरित प्रदेश की पहली हरित रैली इको फे्रन्डली रैली कर आमजन को संदेश दिया। उन्होंने यह भी कहा कि बड़े ही गर्व का क्षण है जोकि प्रधानमंत्री जी आज मां जयन्ती देवी की धरा पर आ रहे हैं और मां अम्बा की इस पावन धरा अम्बाला में हम सभी उनके कार्यक्रम को लाईव प्रसारण के माध्यम से देखा व सुना।
बॉक्स: जिला प्रशासन की ओर से कार्यक्रम में पहुंचने वाले लोगों के लिए ई-बस, ई-रिक्शा की भी व्यवस्था की गई थी। सम्बधिंत व्यक्ति पंचायत भवन अम्बाला शहर, नगर निगम कार्यालय के नजदीक व नागरिक अस्पताल के नजदीक से लोगों को इन वाहनों के माध्यम से कार्यक्रम स्थल तक लाने का काम किया गया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी को देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का संदेश एलईडी के माध्यम से लाईव दिखाने काम किया गया। कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त के साथ-साथ अन्य सम्बधिंत विभागों के अधिकारीगण व अन्य ई-वाहनों के माध्यम से कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे थे।
इस मौके पर उपायुक्त अजय सिंह तोमर, नगर निगम कमीश्रर विरेन्द्र सहरावत, प्रोजैक्ट डॉयरेक्टर एनएचएआई आकृति गुप्ता, पूर्व राज्यमंत्री असीम गोयल नन्यौला, मेयर अक्षिता सैनी, भाजपा जिला अध्यक्ष मनदीप राणा, विधायक नारायणगढ़ शैली चौधरी,  पूर्व विधायक डा. पवन सैनी, पूर्व विधायक संतोष चौहान सारवान, व्यापारी कल्याण बोर्ड के वाईस चेयरमेन राकेश बिंदल, प्रदेश प्रवक्ता डा. संजय शर्मा, जिला परिषद् के चेयरमैन मक्खन सिंह लबाणा, विधानसभा संयोजक रितेश गोयल, पूर्व जिला अध्यक्ष जगमोहन लाल कुमार, राजेश बतौरा, भाजपा पदाधिकारी सुशील अग्रवाल, कर्मचंद गोल्डी, नरेन्द्र राणा, दिनेश लदाणा, गुरविन्द्र सिंह मानकपुर, राजेश मेहता, सुंदर ढींगरा, नरेन्द्र राणा, जसमेर राणा, कृष्ण राणा, कुलराज शर्मा, डिम्पल राणा, मोनिका कालड़ा, रमन वासन, कुलराज शर्मा, विवेक गुप्ता, बिनू गर्ग, शोभा पुनिया, कमलकांत गुप्ता, रमेशपाल नोहनी  के साथ-साथ भाजपा के अन्य पदाधिकारीगण व गणमान्य लोग मौजूद रहे।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *