कुरुक्षेत्र पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी की वारदात को सुलझाते हुए मोटरसाइकिल चोरी करने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक श्री चंद्रमा मोहन के कुशल मार्गदर्शन में थाना शाहबाद की टीम ने मोटरसाईकिल चोरी करने के आरोपी साहिल अली मोहम्मद साहिल उर्फ़ बिल्ली वासी रतनगढ़ जिला कुरूक्षेत्र को गिरफ्तार करके चोरीशुदा मोटरसाइकिल बरामद करने में सफलता हासिल की है।

जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि दिनांक 2 जूलाई 26 को सुमित वासी दीदार नगर जिला कुरुक्षेत्र ने केयूके पुलिस को  दी अपनी शिकायत में बताया कि दिनांक 29 जून 26 को दोपहर को वह अपनी मोटरसाईकिल एचआर-07एए-7793 पर अपने बेटे को दवाई दिलवाने के लिए एलएनजेपी हस्पताल कुरुक्षेत्र मे आया था। वह अपनी मोटरसाईकिल हस्पताल के अंदर इमरजेंसी के बाहर पार्किंग मे खडी करके लाक लगाकर बेटे को दवाई दिलवाने के लिए अंदर चला गया। करीब आधा घण्टा बाद जब उसने बाहर आकर देखा तो उसकी मोटरसाईकिल वहां पर नही मिली, जिसे कोई नामपता नामालूम चोर चोरी करके ले गया। जिसकी शिकायत पर थाना केयूके में मामला दर्ज करके जांच अपराध अन्वेषण शाखा-1 द्बारा की गई।

          दिनाक 15 जूलाई 2026 थाना शाहबाद के अंतर्गत हुडा चौंकी प्रभारी उप निरीक्षक कृष्ण कुमार के मार्ग निर्देश में सहायक उप निरीक्षक यादविन्द्र सिंह व मुख्य सिपाही कमल प्रकाश की टीम ने मोटरसाईकिल चोरी करने के आरोपी साहिल अली मोहम्मद साहिल उर्फ़ बिल्ली वासी रतनगढ़ जिला कुरूक्षेत्र को गिरफ्तार किया। आरोपी से चोरीशुदा मोटरसाइकिल बरामद की गई। आरोपी को माननीय अदालत में पेश करके अदालत के आदेश से कारागार भेज दिया।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *