अम्बाला शहर, 14 जून:
आज विनोद धीमान के समर्थन में जिला सचिव रोबिन खोड़ा, पूर्व युवा अध्यक्ष मोहित धीमान, जश्न जण्डली, ईश्वर सिंह व दीपक बख्शी ने एक दिन का अनशन रखा। आज विनोद धीमान के समर्थन में आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष राजा दानीपुर, युवा नेता बलजिन्द्र कम्बोज, यमुनानगर से लोकसभा उपाध्यक्ष योगेन्द्र चौहान, लक्षमण विनायक, यमुनानगर के जिलाध्यक्ष गगन सिंह, अम्बाला छावनी से पूर्व पार्षद वीरेन्द्र गांधी, गौरव मंडान, पंडित राजन शास्त्री, राजीव तनेजा अपना समर्थन देने पहुंचे। विनोद धीमान ने कहा कि दो दिन की इस भूख हड़ताल में लोगों की इतनी समस्याएं सामने आ रही हैं जिसका एहसास हमें अपनी जानकारी से भी ज्यादा हुआ। पहले तो लगता था कि यह कुछ घरों और कुछ लोगों की समस्या है। लेकिन दो दिन बैठने के बाद पता लगा कि सरकार ने एनडीसी व प्रापर्टी आईडी के नाम पर सारे अम्बाला शहर की जनता को नगर निगम में खड़ा कर दिया है और विधायक व मेयर के दरबार ऐसे लगते हैं जैसे पुराने राजा-महाराजाओं के समय में जनता उनके दरबार में खड़ी होती थी और लोग इतने बेबस हो चुके हैं कि इनके आगे गिड़गिड़ाते हैं लेकिन फिर भी इस चार इंजन की सरकार को इस लोगों पर कोई तरस नहीं आ रहा। अगर विधायक व मेयर मैडम चाहती तो चण्डीगढ़ में जो फाईलें खसरा नम्बरों की रूकी पड़ी हैं, उनको पास करवा कर खसरा नम्बरों को लिस्ट में शामिल करवाती है। लेकिन सभी सत्ता सुख भोगने में लगे हुए हैं। इस अवसर पर अवतार सिंह बलाना, जितेन्द्र बिशष्ट, राजेश सहोता, गुरमीत पंजोखरा, महेन्द्र सिंह, नवीन भारद्वाज, निर्मल खोड़ा, आनन्द कुमार, सरपंच दिवेन्द्र सिंह, रिम्पी मान, काला जट्ट विशेष रूप से उपस्थित रहे।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *