अंबाला। केसरगंज से 7 बार के लोकसभा सांसद एवं कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृज भूषण शरण सिंह ने एंटी टेरोरिस्ट फ्रंट इंडिया व ब्राहामण महापंचायत के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेश शांडिल्य को आतंकवाद सहित राष्ट्रद्रोही ताकतों के खिलाफ मजबूती व बेखौफ होकर लड़ने पर ब्रैव मैन बताते उन्हें दोशाला देकर हुए सम्मानित किया और कहा कि वीरेश शांडिल्य 3 दशक से जान हथेली पर लेकर पाक आतंकवादियों सहित देश की एकता और अखंडता को खंडित करने वाली ताकतों के खिलाफ जमीन से लेकर कानूनी लड़ाई लड़ रहे हैं। कुश्ती को पूरे विश्व में पहचान दिलवाने वाले भाजपा के दिग्गज नेता व 36 बिरादरी का सम्मान करने वाले राष्ट्र को मजबूत करने की सोच रखने वाले बृज भूषण शरण सिंह ने कहा कि वीरेश शांडिल्य का जन आंदोलन देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व गृह मंत्री अमित शाह की मुहिम को मजबूत कर रहा है। उत्तर प्रदेश सहित देश के करोड़ों लोगों के दिलों में राज करने वाले पूर्व सांसद बृज भूषण शरण सिंह ने कहा कि आतंकवाद के साथ साथ वीरेश शांडिल्य देश में अन्याय व अत्याचार के खिलाफ और विश्व हिन्दू तख्त के माध्यम से सनातन को मजबूत करने की मुहिम छेड़े हुए हैं। 7 बार अयोध्या क्षेत्र के केसरगंज लोकसभा क्षेत्र से सांसद रहे बृज भूषण शरण सिंह ने कहा वीरेश शांडिल्य शहीद-ए-आजम भगत सिंह, राजगुरू, सुखदेव, उधम सिंह, असफाक उल्ला खान सहित सुभाष चंद्र बोस व चंद्रशेखर आजाद जैसे देशभक्तों की सोच पर पहरा दे रहे हैं और देश में खाकी को पैरामिल्ट्री फोर्स व सेना के सम्मान की लड़ाई लड़ने से पीेछे नहीं हटते। एंटी टेरोरिस्ट फ्रंट इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेश शांडिल्य ने कहा कि जो सम्मान उन्हें राष्ट्रद्रोही ताकतों के खिलाफ लड़ने पर बृज भूषण शरण सिंह ने दिया इससे उनके संगठन को बल मिला और उन्हें हौंसला मिला। वीरेश शांडिल्य ने कहा कि जब तक शरीर में खून का अंतिम कतरा दौड़ रहा है वह देश की एकता और अखंडता के लिए ऐसे ही लड़ते रहेंगे और साथ ही उन्होंने कहा कि उनका संगठन एंटी टेरोरिस्ट फ्रंट इंडिया, विश्व हिन्दू तख्त व ब्राहामण महापंचायत बृज भूषण शरण सिंह के साथ यूपी सहित पूरे देश में खड़ा है।
