पिहोवा 15 जुलाई: सब डिविजनल सिविल हॉस्पिटल पिहोवा के वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डाक्टर संजीव गोयल की अध्यक्षता में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र रामगढ़ रोड से संजय कुमार व पब्लिक हैल्थ पिहोवा से अरविन्द मैहला जेई ने संयुक्त रूप में पीएचसी रामगढ रोड़ के अंतर्गत आने वाले गाँव नीमवाला और रतनगढ़ ककराली में पब्लिक हैल्थ ट्यूबवैल पर औचक निरीक्षण किया जिसमें पीने के पानी के ट्यूबवेल पर लगे डोजर व क्लोरिनेशन चैक किए गए। इसके बाद दोनों गाँव में जाकर पीने के पानी की ओटी टेस्ट जाँच की गई जिसमें दोनों जगह ओटी टेस्ट सही मिले। इसके बाद गाँव रतनगढ़ ककराली के सरपंच जसविंद्र सिंह से मीटिंग की गई। इसके साथ-साथ स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित अन्य कार्यक्रमों जिनमें टीबी, एएमबी एवम वीबीडी कार्यक्रमों बारे भी विस्तार से चर्चा की गई।
