कुरुक्षेत्र 8 जून जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अशोक कुमार मुंजाल ने कहा कि केंद्र सरकार ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा)  में काम करने वाले श्रमिकों को प्रतिदिन मिलने वाले दैनिक वेतन में बढ़ोतरी की है। दैनिक वेतन में बढ़ोतरी के तहत हरियाणा के मनरेगा श्रमिकों को दैनिक वेतन में अब 357 रुपए मिलेंगे।
जिप सीईओ अशोक कुमार मुंजाल ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार मजदूरों व कामगारों के हक के लिए सदैव प्रयासरत है। मनरेगा मजदूरों को केंद्र सरकार ने बड़ा तोहफा दिया है। इससे ग्रामीण विकास में तेजी आएगी। सरकार द्वारा गरीब परिवारों को रोजगार उपलब्ध करवाते हुए मनरेगा योजना के तहत ग्रामीण विकास से संबंधित अनेक विकास कार्य करवाए जाते हैं। हरियाणा प्रदेश में मनरेगा के तहत काम करने वाले श्रमिकों को अब प्रतिदिन के हिसाब से 357 रुपये मिलेंगे। ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा हरियाणा प्रदेश के मनरेगा में काम करने वाले श्रमिकों के लिए दैनिक वेतन में 26 रुपए के हिसाब से बढ़ोतरी की है। इससे पहले मनरेगा मजदूरों को हरियाणा में 331 रुपए प्रतिदिन दिए जाते थे।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *