कुरुक्षेत्र 8 जून। 20 जून 26 को पेहवा में व्यक्ति पर जानलेवा हमला करके चोट पहुंचाने के आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद काबू किया है। मंगलवार देर रात अपराध अन्वेषण शाखा-1 की टीम ने एनएच-152 गांव फूलगढ के पास आरोपी की टांग में गोली मारकर काबू किया है। आरोपी की पहचान संजय उर्फ दीपू रंधावा वासी फौजी प्लाट पेहवा जिला कुरुक्षेत्र के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपी को ईलाज के लिए एलएनजेपी हस्पताल कुरुक्षेत्र में दाखिल करवाया है जहां पर उनका इलाज चल रहा है।

            जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि दिनांक 7 जुलाई 26 को अपराध अन्वेषण शाखा-1 प्रभारी निरीक्षक प्रतीक ने बताया कि दिनांक 7 जूलाई 26 को शाम को अपराध अन्वेषण शाखा-1 के सहायक उप निरीक्षक नरेश कुमार, उप निरीक्षक शरणजीत सिंह, मुख्य सिपाही दिनेश कुमार, दलबीर सिहं, सन्दीप कुमार व गाडी चालक जयपाल सिंह की टीम अपराध तलाश के सम्बन्ध में एनएच-152 ढाण्ड पेहवा रोड पुल के नीचे मौजूद थी। पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली कि कुछ दिन पहले संजय उर्फ दीपु रंधावा वासी फौजी प्लाट पेहवा जिला कुरुक्षेत्र, नबाव वासी गांव तलहेडी जिला कुरुक्षेत्र व मोती उर्फ आकाश वासी फौजी प्लाट पेहवा जिला कुरुक्षेत्र व कुलदीप उर्फ जज वासी संधोली जिला कुरुक्षेत्र मिलकर सचिन वासी सतौडा को रंजिश के चलते गंडासी/डण्डो से जान से मारने की नियत से चोटे मारकर फरार हो गये थे। जो सभी आरोपी इस झगडा के बाद असला लेने के लिये बाहर गये हुए थे। जिनमें से संजय उर्फ दीपु रंधावा आज पेहवा में घुम रहा है और इस समय एनएच-152 फुलगढ के बस स्टाप के सामने पडी खाली पड़ी जगह पर मौजूद है। संजय उर्फ दीपू के पास भारी मात्रा में अवैध असला और अमुनेशन है क्योंकि संजय उर्फ दीपु रंजिश के चलते सचिन सतौडा को गोलियां मारकर जान से मारने की फिराक में है। अगर एनएच-152 फुलगढ बस स्टाप के सामने तलाश करके संजय उर्फ दीपु रंधावा को काबू किया जाए तो उसके पास से अवैध असला व अमुनेशन बरामद हो सकता है और किसी बडी वारदात को घटित होने से रोका जा सकता है। इस सम्बन्ध में पुलिस टीम ने पुलिस कन्ट्रोल रूम कुरुक्षेत्र को के सूचना देकर सभी एरिया में नाकाबन्दी करवाने के लिए निवेदन किया। सूचना पर पुलिस टीम एनएच-152 पर फुलगढ गांव के बस स्टाप के सामने पहुची जहां पर एक नौजवान लडका खडा दिखाई दिया। पुलिस टीम को देखकर नौजवान लडके ने पीछे मुडकर भागना शुरू कर दिया और भागते-भागते उसने अवैध असले से पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नियत से सीधे 2 फायर किए। पुलिस टीम ने हवाई फायर करते हुए लड़के को रुकने की चेतावनी दी लेकिन आरोपी ने चेतावनी की परवाह ना करते हुए पुलिस टीम पर दोबारा फायर कर दिया। पुलिस टीम ने अपने आपको बचाते हुए आरोपी पर फायर किया जो एक गोली आरोपी की टांग में घुटने से नीचे लगी जिससे वह घायल होकर नीचे गिर गया। पुलिस टीम ने घायल आरोपी को काबू किया तथा उसे सरकारी अस्पताल पेहवा में दाखिल करवाया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे एलएनजेपी हस्पताल कुरुक्षेत्र को रैफर कर दिया जहां पर उसका ईलाज करवाया गया। आरोपी के खिलाफ थाना सदर पेहवा में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। दिनांक 8 जुलाई 26 को आरोपी का हस्पताल से ईलाज पूर्ण होने पर आरोपी को डिस्चार्ज किया गया, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

एक पिस्टल व 2 जिन्दा रौंद बरामद: निरीक्षक प्रतीक 

        जानकारी देते हुए अपराध अन्वेषण शाखा-1 प्रभारी निरीक्षक प्रतीक ने बताया कि घटनास्थल मौका से 6 खाली खोल बरामद हुए। आरोपी के पास से 1 देसी पिस्टल व 2 जिन्दा रौंद बरामद हुए। आरोपी के खिलाफ मारपीट और आर्म्स एक्ट के कई मामले दर्ज हैं।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *