अंबाला शहर। सोशल मीडिया पर विदेशी महिला बनकर दोस्ती करने के बाद एक शिक्षक से 1.34 लाख 90 हजार रुपये साइबर ठगी का मामला सामने आया है। मामले में थाना साइबर क्राइम अंबाला ने अज्ञात आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, शिकायतकर्ता करनैल सिंह (52), निवासी शिवालिक कालोनी, अंबाला शहर, महर्षि विद्या मंदिर स्कूल, जगाधरी (यमुनानगर) में अध्यापक हैं। शिकायतकर्ता ने बताया कि 25 जून को फेसबुक पर मेरिट ड्यूक नाम की प्रोफाइल से फ्रेंड रिक्वेस्ट आई, जिसे स्वीकार करने के बाद वाट्सएप के जरिए बातचीत शुरू हुई।

महिला ने खुद को इंग्लैंड की निवासी बताते हुए भारत आकर अस्पताल खोलने की योजना बताई और मदद मांगी। उसने मुंबई आने की फ्लाइट टिकट भी भेजी तथा 2 जुलाई को मिलने की बात कही।

शिकायत के मुताबिक, 2 जुलाई को एक व्यक्ति ने काल कर खुद को कस्टम विभाग का अधिकारी बताया। उसने कहा कि विदेशी महिला मुंबई एयरपोर्ट पर रोक ली गई है और उसके पास 2 लाख ब्रिटिश पाउंड का चेक है, जिसे रिलीज कराने के लिए 70 रुपये हजार जमा कराने होंगे।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *