कुरुक्षेत्र, 7 जुलाई। जिला एवं सत्र न्यायाधीश कुरुक्षेत्र दिनेश कुमार मित्तल के मार्गदर्शन एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कुरुक्षेत्र की सचिव एवं सीजेएम नीतिका भारद्वाज के दिशा-निर्देशानुसार राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ज्योतिसर कुरुक्षेत्र तथा सेंट थॉमस स्कूल कुरुक्षेत्र में विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में पैनल अधिवक्ता हरपाल सिंह ने विद्यार्थियों को पोक्सो अधिनियम, 2012 के प्रावधानों एवं इसके प्रभावी क्रियान्वयन, नालसा (बच्चों के लिए अनुकूल विधिक सेवाएं) योजना, 2024, नालसा (मानसिक बीमारी से पीड़ित व्यक्तियों एवं बौद्धिक अक्षमता वाले व्यक्तियों को विधिक सेवाएं) योजना, 2024 के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी।
उन्होंने स्थायी लोक अदालत की भूमिका, क्षेत्राधिकार, कार्यप्रणाली एवं इसके माध्यम से मिलने वाले लाभों के बारे में भी विद्यार्थियों को जागरूक किया। साथ ही मानसिक स्वास्थ्य देखभाल अधिनियम, 2017 की धारा 27 के प्रावधानों की जानकारी प्रदान की।
उन्होंने विद्यार्थियों के प्रश्नों का समाधान करते हुए उन्हें अपने अधिकारों एवं उपलब्ध कानूनी सहायता सेवाओं के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को कानूनी अधिकारों एवं संरक्षण संबंधी प्रावधानों की जानकारी प्रदान करना था।
