करनाल, 7 जुलाई। जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष अजय कुमार शारदा के मार्गदर्शन में मंगलवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी मीनाक्षी यादव ने कुंजपुरा रोड पर रिहायशी इलाके में पौधारोपण किया। इस मौके पर उनके साथ स्टाफ भी उपस्थित रहा।
सीजेएम मीनाक्षी यादव ने बताया कि हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, पंचकूला के निर्देशानुसार 5 अगस्त तक पर्यावरण संरक्षण एवं जन-जागरूकता के उद्देश्य से पौधरोपण अभियान चलाया जा रहा है। अधिक से अधिक पौधे लगाकर तथा उनकी देखभाल कर पर्यावरण को सुरक्षित रखना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है।
उन्होंने बताया कि इसी कड़ी में राजकीय आईटीआई असंध में भी आईटीआई स्टाफ ने पौधारोपण किया। वहीं अतिरिक्त सिविल जज (सीनियर डिवीजन) एवं अध्यक्ष, सब डिवीजनल लीगल सर्विसेज कमेटी घरौंडा गौरांग शर्मा ने सिविल जज (जूनियर डिवीजन) श्रीष सेठी तथा कार्तिक शर्मा के साथ सब डिवीजन घरौंडा में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।