कुरुक्षेत्र पुलिस ने विदेश भेजने के नाम पर धोखाधड़ी करने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक श्री चंद्र मोहन के कुशल मार्गदर्शन में थाना शहर पिहोवा की टीम ने विदेश भेजने के नाम पर धोखाधड़ी करने के आरोपी यीशु दयासागर उर्फ सागर ठाकुर वासी पिहोवा जिला कुरुक्षेत्र को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि दिनांक 21 मार्च 26 को पुलिस को दी अपनी शिकायत में संजय सैनी वासी पिहोवा जिला कुरुक्षेत्र ने बताया कि उसका बेटा विदेश इंग्लैंड जाने का इच्छुक था। इस संबंध में उन्होंने सागर सोलंकी उर्फ सागर व मोहित वासीयान पिहोवा से संपर्क किया। जिन्होंने बताया कि वह लोगों को विदेश भेजने का काम करते हैं वह उसके लड़के को स्टडी वीजा पर इंग्लैंड भेज देंगे इसके लिए 15 लाख रुपए खर्च आएगा। उसने उनकी बात पर विश्वास करके 5 सितंबर 2025 को लड़के का पासपोर्ट अन्य कागजात आरोपियों को दे दिए। उसके बाद आरोपियों ने अलग-अलग तारीखों में 3 लाख 52 हजार रुपए ले लिए। काफी समय बीत जाने के बाद भी आरोपियों ने ना तो उसके लड़के को विदेश भेजा और ना ही उनके पैसे वापस किये। जिसकी शिकायत पर थाना शहर पिहोवा में मामला दर्ज करके जांच उप निरीक्षक महेश कुमार द्वारा की गई।
दिनांक 5 जुलाई 26 को थाना शहर पिहोवा प्रभारी निरीक्षक सुनील वत्स के मार्गनिर्देश में उप निरीक्षक महेश कुमार की टीम ने आरोपी यीशू दयासागर उर्फ सागर वासी पिहोवा को मामले में गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से 5 हजार रुपए बरामद किए गए। आरोपी को माननीय अदालत में पेश किया गया।
