शाहाबाद, 7 जुलाई। एसडीएम शंभू राठी ने शाहाबाद विधानसभा में विशेष गहन पुनरीक्षण के कार्य को सबसे पहले पूरा करने वाले बीएलओ राकेश कुमार की प्रशंसा की। बीएलओ राकेश कुमार ने अपने बूथ नंबर 152 के एसआईआर के कार्य को 29 जून को ही पूरा कर लिया था।
उन्होंने कहा कि शाहाबाद विधानसभा का बूथ नंबर 152 गांव सूढ़पुर का है, यहां पर बीएलओ का कार्य अध्यापक राकेश कुमार करते हैं। पूरे प्रदेश के साथ एसआईआर का कार्य सूढ़पुर में भी 15 जून को शुरू की गया था। बूथ पर कुल 1140 वोटर हैं, 608 पुरुष और 532 महिलाएं शामिल हैं। बीएलओ ने 15 जून से गांव में एन्यूमरेशन फार्म बांटने शुरू किए थे, 7 दिनों में 19 जून तक एन्यूमरेशन फार्म बांटने के कार्य को पूरा कर लिया था। इसके बाद उन्होंने भरकर जमा करवाने का कार्य शुरू किया। बीएलओ ने 29 जून तक 1117 वोटरों के एन्यूमरेशन फार्म को भरकर डिजिटलाइजेशन कर दिया है। बचे हुए 23 वोटरों के लिए गांव में कई बार सर्वे किया। इस दौरान पाया कि 7 वोटर पहले ही एनरॉल्ड मिले, 3 वोटरों की डेथ हो चुकी है, 4 वोटरों ने अपने मतों को शिफ्ट करवा लिया है, 8 वोटर अनुपस्थित चल रहे हैं और एक वोटर ने दूसरे देश में सिटीजनशिप प्राप्त कर ली है।
एसडीएम शंभू राठी ने कहा कि बीएलओ ने 30 जून को राजनीतिक पार्टियों के सभी बीएलए को इस बारे में सूचना देते हुए 6 जुलाई को राजकीय प्राथमिक पाठशाला सूढपुर में बैठक का आयोजन किया। मीटिंग में एसडी लिस्ट और नो मैपिंग लिस्ट बना दी गई। बैठक में राजनीतिक पार्टियों के रिंकू शर्मा, तिलक राणा, सुखवीर सिंह और शिवकुमार सहित लगभग 15 मतदाताओं ने हिस्सा लिया।
