रेवाड़ी शहर के हंस नगर स्थित एक पूर्व सैनिक के घर में बीती शाम हुए बड़े धमाके में पहली बार पुलिस का अधिकारिक बयान सामने आया है। पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण गैस लीकेज प्रतीत हो रहा है। घटनास्थल पर जांच के लिए पहुंची पीएनजी की टीम ने अपनी लाइनों को पूरी तरह से सुरक्षित बताया है। इस मामले में डीएसपी ने कहा कि गत शाम हँस नगर कॉलोनी में सतबीर चौहान के घर में धमाके की सूचना मिली थी। उस समय उनकी बेटी तन्नु कपड़ों के प्रेस कर रही थी। प्रारंभिक जांच में आसपास कहीं पीएनजी (पाइप्ड नेचुरल गैस) लीकेज से विस्फोट होने की आशंका जताई गई है। डीएसपी सुरेंद्र श्योराण ने घायलों की स्थिति के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि हादसे में पूर्व सैनिक सतबीर, उनकी बेटी तन्नू, पत्नी मधु, पड़ौसी जयभगवान और नातिन खुशी झुलस गए थे जिनमें तन्नु की हालत गंभीर है। इन सभी घायलों को रेफर किया जा चुका है। पीएनजी और FSL यानि फोरेंसिक टीम ने मौके का निरीक्षण किया है। एसएफएल रिपोर्ट आने के बाद ही विस्फोट के वास्तविक कारण का खुलासा होगा।
विओ- पुलिस और पीएनजी कंपनी अधिकारियों के अलग-अलग दावों ने मामले को अब पहले से भी अधिक पेचीदा बना दिया है। बता दें कि रविवार शाम को हुए धमाके में मकान मालिक सतबीर चौहान, उनकी बेटी तन्नु, पड़ोसी सीआरपीएफ जवान जयभगवान और छोटी बच्ची खुशी झुलस गई थी। रविवार शाम को हुए इस विस्फोट के बाद घर में रखे गैस सिलेंडर, प्रेस, फ्रीज और अन्य सामान सुरक्षित मिला। कल से लगातार जांच टीमें जांच के लिए पहुंच रही हैं। सोमवार को पीएनजी की दो टीमें जांच के लिए पहुंची। एक टीम सुबह पहुंची और दूसरी टीम दोपहर को दूसरी टीम पहुंची। हादसे के बाद मकान रविवार रात को बंद कर दिया था। पुलिसकर्मी मकान की निगरानी के लिए तैनात किए गए हैं।धमाके बाद मकान के शीशे-खिड़की, दरवाजे टूट गए थे। घर में रखें 3 गैस सिलेंडर, फ्रीज और पीएनजी के लिए लगाई गई गैस की पाइप लाइन सब सुरक्षित हैं। जिससे धमाका कैसे हुआ यह सभी के लिए रहस्य बना हुआ है।
आपको बता दें की रविवार शाम को पूर्व सैनिक सतबीर सिंह सीआरपीएफ जवान जयभगवान के साथ अपने घर पर थे। पत्नी मधु और दो वर्षीय भतीजी खुशी भी घर पर थी। बेटी तन्नु कमरे में प्रेस कर रही थी। अचानक तन्नु के कमरे में जोर का धमाका हुआ। उसे बचाने पहुंचे सतबीर सिंह व जयभगवान के साथ घर पर मौजूद खुशी धमाके के कारण झुलस गई। सोमवार को सुबह पीएनजी कंपनी की एक टीम जांच के लिए पहुंची। टीम किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंच पाई। जिसके बाद दोपहर बाद दूसरी टीम आई। टीम ने जांच के बाद वार्ड पार्षद देवेंद्र शर्मा की मौजूदगी में वहां मौजूद लोगों को अपनी लाइनें पूरी तरह से सुरक्षित बताई। इसके साथ ही टीम ने कहा कि अब पूरे क्षेत्र में लाइनों की जांच करवाई जाएगी

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *