कुरुक्षेत्र, 6 जुलाई। गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद जी की प्रेरणा से श्री कृष्ण कृपा जीओ गीता परिवार द्वारा ब्रह्मसरोवर की मासिक परिक्रमा आयोजित की गई। परिक्रमा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। सर्वेश्वर महादेव मंदिर के सामने से आरंभ हुई यह परिक्रमा इसी स्थान पर आकर सम्पन्न हुई। इसके बाद ठाकुर जी की आरती की गई। ठाकुर जी की पालकी को श्रद्धालु हाथ से खींच रहे थे। श्री कृष्ण कृपा गौशाला के प्रधान सुनील वत्स व अन्य भजन रशिकों द्वारा गाए गए श्री कृष्ण राधा भाव के भजनों से ब्रह्मसरोवर का वातावरण भक्तिमय हो गया। सुनील वत्स ने बताया कि गीता मनीषी की प्रेरणा से नगर में स्थान स्थान पर संकीर्तन व प्रभात फेरियां आयोजित की जाती हैं। स्वामी ज्ञानानंद का सपना है कि घर-घर में गीता का पाठ हो। उन्होने बताया कि संकीर्तन और प्रभात फेरियों से जो भी चढावा आता है वह गौसेवा में लगाया जाता है। श्री कृष्ण कृपा गोशाला में 600 से अधिक गौवंश की सेवा की जाती है।
फोटो परिचय
