कुरुक्षेत्र, 6जुलाई। सुनील राणा को हल्का थानेसर कांग्रेस का ग्रामीण अध्यक्ष बनाए जाने पर राणा और उनके साथियों ने थानेसर विधायक अशोक अरोड़ा का आभार जताया। सोमवार को सुनील राणा अपने समर्थकों के साथ अशोक अरोड़ा के निवास स्थान पर पहुंचे और इस नियुक्ति के लिए अशोक अरोड़ा का आभार जताया। अशोक अरोड़ा ने कहा कि सुनील राणा एक युवा और कर्मठ कांग्रेसी कार्यकर्ता है। उनके नेतृत्व में कांग्रेस हल्का थानेसर में ओर अधिक मजबूत होगी। उन्होने कहा कि सुनील राणा का युवा वर्ग में काफी प्रभाव है और उन्हे उम्मीद है कि वे अधिक से अधिक संख्या में युवा वर्ग को पार्टी के साथ जोड़कर कांग्रेस को मजबूत करने का काम करेंगें। अरोड़ा ने मौके पर उपस्थित सभी कांग्रेसियों को एसआईआर में सहयोग देने का निर्देश देते हुए कहा कि कोई भी पात्र वोट कटनी नही चाहिए और अपात्र वोट बननी नही चाहिए। सभी कार्यकर्ता एसआईआर में सहयोग देकर पात्र वोटों का एसआईआर करवाएं।
सुनील राणा ने अपनी नियुक्ति पर विधायक अशोक अरोड़ा का आभार प्रकट करते हुए कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेवारी सौंपी है। वे इसे पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निभाएंगें और पार्टी को मजबूत करने में कोई कसर नही छोडेंगें। इस अवसर पर कांग्रेस नेता टेकचंद बारना, युवा जिला प्रधान कुलदीप हथीरा, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष फतेह सिंह, सरपंच  जोगिंदर आलमपुर, पूर्व सरपंच सुभाष पलवल, पूर्व सरपंच सतबीर सिंह खेड़ी रामनगर, पूर्व सरपंच सुरेंद्र खासपुर, श्रीराम, पूर्व सरपंच ईश्वर सिंह, रिंकू बीड़ अमीन, रामकुमार, बबली सुनहेड़ी, चंदन, मनोज डाबरा, अमित मीतू, रामपाल, महावीर, पवन सहित अन्य उपस्थित रहे।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *