घरौंडा/करनाल, 4 जुलाई।  हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंदर कल्याण ने शनिवार को अपने नियमित जनसुनवाई कार्यक्रम के तहत घरौंडा के पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में क्षेत्रवासियों की समस्याएं सुनीं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पहुंचे स्थानीय लोगों ने अपनी समस्याएंं विधानसभा अध्यक्ष के समक्ष रखीं, जिसके बाद उन्होंने मौके पर संबंधित विभागों के अधिकारियों को समस्याओं के तुरंत व समयबद्ध निपटारे के निर्देश दिए। इससे पहले विधानसभा अध्यक्ष ने अधिकारियों के साथ हलके में चल रहे विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की।

इस मौके विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने कहा कि क्षेत्र के लोगों को अधिक से अधिक सुविधाएं देकर उनके जीवन को सरल और सुगम बनाना ही मेरा लक्ष्य है। जनता ने मुझे जो जिम्मेदारी सौंपी है, मैं उस पर पूरी तरह खरा उतरने का प्रयास कर रहा हूं। क्षेत्र का सर्वांगीण विकास और हर नागरिक की समस्या का समाधान मेरी प्राथमिकता है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार अंत्योदय की भावना के साथ पंक्ति में खड़े अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

 नगरपालिका कर्मियों ने किया स्वागत
घरौंडा रेस्ट हाउस पहुंचने पर नगरपालिका के नवनियुक्त कर्मचारियों द्वारा विधानसभा अध्यक्ष का स्वागत किया गया। कर्मचारियों ने फूल-मालाएं पहनाकर और पुष्प वर्षा कर उनका अभिनंदन किया। इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष ने सभी नए कर्मचारियों को बधाई दी और उन्हें पूरी ईमानदारी व निष्ठा के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने का आह्वान किया। इस अवसर पर एसडीएम राजेश सोनी, डीएपी मनोज सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व आमजन उपस्थित रहे।

ये आई समस्याएं
जनसुनवाई में मुख्य रूप से बिजली, पानी, सडक़ों की मरम्मत और विभिन्न सरकारी योजनाओं से जुड़ी समस्याएं सामने आईं। इनमें अशोका कॉलोनी में गलियां, खेत का रास्ता, ट्रांसफार्मर ओवरलोड को बड़ा करवाना, कुटैल में सैनी डेरा पर ट्रासंफार्मर ओवरलोड को बड़ा करवाना, केबल बदलना, शहर में सीवरेज ब्लॉक से सम्बन्धित शिकायत, स्कूल संचालक परिवहन, ग्राम पंचायत मलीकपुर के विकास कार्य, गढ़ी खजूर में महाराणा प्रताप चौक निर्माण, फरीदपुर में खेतों के रास्ते की समस्याएं शामिल हैं। विधानसभा अध्यक्ष हरविन्दर कल्याण ने सभी समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना और उनके समाधान के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *