कुरुक्षेत्र पुलिस ने अवैध असला रखने के एक आरोपी को किया गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक श्री चंद्र मोहन के कुशल मार्गदर्शन में अपराध अन्वेषण शाखा-2 की टीम ने अवैध असला रखने के आरोपी मोनू वासी जुलेडा जिला जींद को गिरफ्तार करके एक देशी कट्टा व एक जिन्दा रौंद बरामद करने में सफलता हासिल की है।
जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि दिनांक 3 जुलाई 26 को अपराध अन्वेषण शाखा-2 प्रभारी निरीक्षक मनदीप सिंह के मार्ग निर्देश में सहायक उप निरीक्षक गुरबख्श सिंह, नरेश कुमार, कर्मबीर व मुख्य सिपाही दिनेश की टीम मल्टीआर्ट कल्चरल सेंटर चौंक के पास मौजूद थी। पुलिस टीम को सूचना मिली कि एक नौजवान लड़का मोनू वासी जुलेडा जिला जींद को नाजायज असला देसी कट्टा हर समय अपने साथ रखता है। इस समय मोनू ब्रह्मसरोवर पर बाजीगर धर्मशाला के पास पार्किंग में खड़ा किसी का इंतजार कर रहा है। यदि तुरंत रेड की जाए तो आरोपी को अवैध असले सहित पकड़ा जा सकता है। सूचना पर पुलिस टीम बाजीगर धर्मशाला के पास पार्किंग में पहुंची जहां पर एक लड़का खड़ा दिखाई दिया जो तेज तेज कदमों से चलकर खिससने लगा। जिसको पुलिस टीम में काबू करके उसका नामपता पूछने पर उसने अपना नाम मोनू वासी जुलेडा जिला जींद को बताया। पुलिस टीम द्वारा आरोपी की तलाशी लेने पर उसके कब्जा से एक कट्टा 12 बोर व एक जिन्दा रौंद बरामद हुआ। आरोपी के खिलाफ थाना केयूके में मामला दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को माननीय अदालत में पेश करके अदालत के आदेश से कारागार भेज दिया ।
