सरयू घाट पर संतो के साथ महाआरती के बाद पूरे विश्व में सनातन धर्म को मजबूत करने की मुहिम छेड़ेंगे विश्व हिन्दू तख्त प्रमुख वीरेश शांडिल्य

अयोध्या में स्वामी कमल नयन दास,महंत राज कुमार दास,संजय दास,स्वामी सुरेश दास,हेमंत दास, बलराम दास व सांसद बृज भूषण शरण सिंह ने किया विश्व हिन्दू तख्त का प्रतीक चिन्ह लांच

शांडिल्य बोले : अयोध्या में बनेगा विश्व हिन्दू तख्त का अंतर्राष्ट्रीय कार्यालय, हर माह अयोध्या में संतो से बैठक के बाद तय होगी सनातन धर्म को मजबूत करने की रूपरेखा

अयोध्या के बाद चंडीगढ़ में भी विश्व हिन्दू तख्त का होगा भव्य कार्यक्रम, वीरेश शांडिल्य की ताजपोशी के लिए विश्व भर से पहुचेगा संत समाज

अम्बाला : विश्व के संतजनों के आह्वान पर सनातन धर्म को मजबूत करने के लिए वीरेश शांडिल्य द्वारा गठित विश्व हिन्दू तख्त का आज शुभारंभ किया गया और विश्व हिन्दू तख्त का उद्घाटन अयोध्या की पावन धरती से श्री राम जन्मभूमि ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत स्वामी नृत्यगोपाल दास जी महाराज ने विश्व हिन्दू तख्त के प्रमुख वीरेश शांडिल्य की मौजूदगी में मणिराम दास छावनी में किया गया । इस अवसर पर अयोध्या में संत समाज मौजूद रहा और वीरेश शांडिल्य को विश्व हिन्दू तख्त के गठन पर आशीर्वाद दिया और संतों ने एक सुर में कहा कि शांडिल्य द्वारा विश्व हिन्दू तख्त की शुरुआत एक सराहनीय कार्य है और समय की जरूरत है । वीरेश शांडिल्य ने बताया कि नृत्य गोपाल दास जिनका श्री राम मंदिर बनाने की लड़ाई में महत्वपूर्ण योगदान है उनके द्वारा विश्व हिन्दू तख्त का उद्घाटन एक गौरवमय पल है और निश्चित तौर पर संत समाज को साथ लेकर अन्तराष्ट्रीय स्तर पर सनातन धर्म को मजबूत करने व आदि गुरु शन्कराचार्य की सोच घर-घर तक पहुंचाने का कार्य विश्व हिन्दू तख्त करेगा l विश्व हिन्दू तख़्त के लोगो को अयोध्या में श्री राम जन्म भूमि ट्रस्ट के उत्तराधिकारी स्वामी कमल नयन दास जी महाराज संत शिरोमणि महंत राज कुमार दास, हनुमान गड़ी के महाराज संजय दास, व सुप्रीम कोर्ट तक राम मंदिर की कांनूनी लड़ाई लड़ने वाले दिगंबर अखाड़ा के महंत परमहंस महाराज के उत्तराधिकारी के स्वामी सुरेश दास, हनुमान गढ़ी के वरिष्ठ पुजारी हेमंत दास, बलराम दास महाराज व सांसद बृज भूषण शरण सिंह ने लांच किया और वीरेश शांडिल्य को इस बीड़े को उठाने पर शुभाशीष एवं आशीर्वाद दिया l संत समाज ने कहा वीरेश शांडिल्य आतंकवाद के खिलाफ पिछले लंबे समय से लड़ रहे है अब वह उसी ताकत व निर्भीकता से सनातन धर्म को मजबूत करेंगे और जो शक्तियाँ सनातन धर्म को कमजोर करने के लिए आतंक फैला रही है उन आतंकवाद रुपी लोगों को शांडिल्य मुहँतोड़ जवाब देंगे ।

विश्व हिन्दू तख्त के प्रमुख वीरेश शांडिल्य ने बताया कि अयोध्या में सरयू माता घाट पर जहाँ भगवान राम ने जल समाधी ली वहाँ हजारों लोगों के बीच महाआरती कर विश्व हिन्दू तख्त देश में सनातन धर्म को मजबूत करने की भूमिका में आ जायेगा और सबसे पहले भारत के संविधान में जो अनुच्छेद व धाराएं सनातन व हिन्दू विरोधी है उनमे बदलाव के लिए संतों के आह्वान पर काम किया जाएगा और देश के हर राज्य में विश्व हिन्दू तख्त चिंतन शिविर करेगा और सनातनियों को आने वाली समस्याओं को खत्म करने का काम करेगा व विश्व भर के धार्मिक तीर्थ स्थल व मंदिरों का दौरा भी विश्व हिन्दू तख्त करेगा l

वीरेश शांडिल्य ने कहा जो हौंसला आज अयोध्या की धरती पर संत समाज ने दिया है उससे निश्चित तौर पर सनातन धर्म को मजबूत करने की ताकत मिली है और शांडिल्य ने कहा हर माह अयोध्या के संतो के साथ बैठक होगी और विश्व हिन्दू तख्त हर माह की रूपरेखा अयोध्या से संतो से परामर्श के बाद तय करेगा और शांडिल्य ने बताया कि जल्द ही विश्व हिन्दू तख्त का अंतर्राष्ट्रीय कार्यालय श्री राम जन्मभूमि अयोध्या में खोला जाएगा l शांडिल्य ने कहा विश्व हिन्दू तख्त में विश्व भर के तमाम संतो को जोड़ा जाएगा और संतो की आवाज को विश्व हिन्दू तख्त जन-जन तक पहुंचाएगा l बता दें जल्द अयोध्या के बाद वीरेश शांडिल्य की विश्व हिन्दू तख्त में बतौर प्रमुख ताजपोशी कार्यक्रम जल्द चंडीगढ़ में होगा जहां अयोध्या, हरिद्वार, वृंदावन, काशी विश्वनाथ, केदारनाथ, वैष्णो देवी, ज्वालामुखी देवी जी, कामाख्या देवी जी व अन्य मुख्य धार्मिक स्थानों से संत समाज पहुंचेगा ।

अयोध्या में संत समाज के साथ मिलकर शांडिल्य ने तैयार की रूपरेखा

वीरेश शांडिल्य ने कहा संत समाज के साथ अयोध्या में बैठक कर 7 बिन्दुओं पर काम किया जाएगा जिसमे विश्व हिन्दू तख्त सबसे पहले चरण में देश के हर राज्य में जाकर  मीडिया से बात करेगा व दुसरे चरण में देश के हिन्दू संगठनो के नेताओं से मुलाकात कर सभी को एकजुट करने को लेकर चर्चा होगी , तीसरे चरण में तमाम धार्मिक तीर्थ स्थलों व मंदिरों के दर्शन किए जायेंगे व चौथे चरण में हिन्दू धर्म के खिलाफ जो भी संविधान व किसी अन्य एक्ट में त्रुटियाँ है उसके लिए वरिष्ठ वकीलों के पैनल का गठन कर कानूनी लड़ाई विश्व हिन्दू तख्त द्वारा लड़ी जाएगी, पांचवे चरण में हिन्दुओं को बदनाम व कमजोर करने की साजिश रचने वाले व धर्मांतरण करवाने वाली ताकतों के खिलाफ कारवाई के लिए कड़े कदम उठाए जायेंगे व सातवें चरण में हिन्दू मंदिरों को सरकारी कब्जे से छुड़वाने की मुहिम छेड़ी जाएगी l वीरेश शांडिल्य ने कहा 60 दिन के अंदर अन्तराष्ट्रीय व राष्ट्रीय स्तर पर विश्व हिन्दू तख्त में नियुक्तिया की जाएँगी और विश्व भर के संतो को भी विश्व हिन्दू तख़्त में सरंक्षक पद पर नियुक्त किया जायेगा और शांडिल्य ने एलान किया कि 31 दिसम्बर 2023 तक विश्व हिन्दू तख़्त में देशभर से 1 लाख एक्टिव सदस्य नियुक्त किए जायेंगे और विश्व हिन्दू तख़्त की सदस्यता के लिए ऑनलाइन सदस्यता फॉर्म भी इन्टरनेट पर जल्द उपलब्ध होगा l

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *