कुरुक्षेत्र पुलिस ने युवक पर हमला करके चोट मारने के दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक चन्द्र मोहन के कुशल मार्ग दर्शंन में अपराध अन्वेषण शाखा-2 की टीम ने युवक पर हमला करके चोट मारने के आरोपी को लक्की वासी धुराला व लवप्रीत उर्फ़ लभू वासी वासी धुराला जिला कुरुक्षेत्र को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
जजानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस को दिए पुलिस को दिए अपने बयान में चरणजीत रौहटी जिला कुरुक्षेत्र ने बताया कि वह कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी मे बीए का छात्र है। दिनांक 3 जून 26 को वह अपने दोस्त ऋषि व हन्नी वासीयान रौहटी अपनी मोटरसाईकिल पर गांव रौहटी मे माता वैष्णौ देवी पर रुके थे। उसी समय 4 मोटरसाइकिलों पर 6/7 लडके आऐ और उनके साथ बिना किसा बात के बहस करने लगे। उनके साथ बहस करके वे सभी लडके मौका से चले गये। उसके बाद वह अपने दोस्तो को गांव रोहटी मे छोडकर उन लडको के पीछे गया। जब वह अपनी मोटरसाइकिल पर गांव रोहटी व गांव नुरपुर बुच्ची पहुंचा तो उसकी मोटरसाईकिल को उन लडको ने रोका। उन लड़कों ने बिन्डे, डंडों से उसपर हमला कर दिया और जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। उसे ईलाज के लिए पहले झांसा बाद में एलएनजेपी हस्पताल कुरुक्षेत्र मे दाखिल करवाया। कुछ समय के बाद उसे पीजीआई चंडीगढ़ सैक्टर-32 का रैफर कर दिया जहां पर उसका ईलाज चल रहा है। जिसके बयान पर थाना इस्माईलाबाद में मामला दर्ज करके जांच अपराध अन्वेषण शाखा-2 को दी गई। दिनांक 23 जून 26 को अपराध अन्वेषण शाखा-2 की टीम ने मामले के आरोपी नरेश कुमार वासी रोहटी व रमण वासी खेडी शहीदां जिला कुरुक्षेत्र को गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस टीम ने मामले में शामिल खेडी शहीदां वासी एक नाबालिग आरोपी को भी अभिरक्षा में लिया था। आरोपियों से डंडा व वारदात में प्रयोग मोटरसाइकिल बरामद की गई थी।
`दिनांक 3 जुलाई 26 को अपराध अन्वेषण शाखा-2 प्रभारी मंदीप सिंह के मार्गनिर्देश में सहायक उप निरीक्षक नरेंद्र, सहायक उप निरीक्षक शक्ति की टीम ने युवक पर हमला करके चोट मारने के आरोपी लक्की वासी धुराला व लवप्रीत उर्फ़ लभू वासी वासी धुराला जिला कुरुक्षेत्र को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों को माननीय अदालत में पेश किया गया।
