कुरुक्षेत्र पुलिस ने नशा तस्करों पर शिकंजा कसते हुए नशीला पदार्थ सप्लाई करने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक श्री चन्द्र मोहन के कुशल मार्गदर्शन में एंटी नारकोटिक सैल की टीम ने नशीला पदार्थ सप्लाई करने के आरोपी भूप सिंह वासी सुराही जिला बदायूं यूपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि दिनांक 30 जून 26 को एन्टी नारकोटिक सैल कुरुक्षेत्र प्रभारी उप निरीक्षक सतविन्द्र सिंह के मार्गनिर्देश में सहायक उप निरीक्षक धर्मबीर सिंह, मुख्य सिपाही राकेश कुमार, बलदेव सिंह, सिपाही अमित व गाड़ी चालक मुख्य सिपाही सुनील कुमार की टीम बीआर चौंक कुरुक्षेत्र के पास मौजूद थी। पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर मोहन लाल उर्फ मौणी वासी बोडशाम को उसकी वर्कशॉप 7-बी कुरुक्षेत्र से काबू किया था। पुलिस टीम द्वारा तलाशी लेने पर उसके पास से 2 किलो 12 ग्राम चूरापोस्त बरामद हुआ था। आरोपी के खिलाफ थाना कृष्णा गेट में मामला दर्ज करके उप निरीक्षक महेंद्र सिंह ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस टीम ने मामले में आगामी कारवाई करते हुए नशीला पदार्थ सप्लाई करने के आरोपी मोहन लाल उर्फ़ भूरा वासी आकाश नगर कुरुक्षेत्र को भी गिरफ्तार कर लिया था।
दिनांक 2 जुलाई 26 को एन्टी नारकोटिक सैल कुरुक्षेत्र प्रभारी उप निरीक्षक सतविन्द्र सिंह के मार्गनिर्देश में उप निरीक्षक महेंद्र सिंह की टीम ने मामले में आगामी कारवाई करते हुए नशीला पदार्थ सप्लाई करने के आरोपी भूप सिंह वासी सुराही जिला बदायूं यूपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों को माननीय अदालत में पेश किया गया।
