कुरुक्षेत्र पुलिस ने सोशल मीडिया पर डंडों/गंडासी के साथ विडियो डालने के मामले में दो और आरोपियों  को गिरफ्तार किया है। थाना सदर पिहोवा की टीम ने सोशल मीडिया पर डंडों/गंडासी के साथ फोटो डालने के आरोप में प्रभजोत सिंह उर्फ़ जोत वासी मोहनपुर व समीर मोर वासी नीमवाला जिला कुरुक्षेत्र को गिरफ्तार करके आरोपियों से लाठी व गंडासा बरामद करने में सफलता हासिल की है।

             जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस टीम को सूचना मिली की कुछ युवकों ने हाथों में डंडे व गंडासी लेकर सोशल मीडिया फोटो/विडियो अपलोड की हुई है। आरोपी युवक हाथों में डंडे व गंडासी लेकर फोटो/विडियो डालकर समाज में अपनी दबंगता प्रभुत्व स्थापित करने के लिए सोशल मीडिया पर डाली है। इस तरह की विडियो से युवकों अन्य नौजवान युवकों को अपराध करने के लिया उत्प्रेरित करते दिखाई दे रहे हैं। पुलिस टीम ने आरोपियों के खिलाफ थाना सदर पिहोवा में मामला दर्ज करके सहायक उप निरीक्षक प्रवीन कुमार ने आरोपी कमलजीत व संजीव कुमार वासीयान शाहपुर जिला कुरुक्षेत्र को गिरफ्तार कर लिया तथा एरिया वासी दो नाबालिगों को अभिक्षा में लिया। आरोपी कमलजीत व संजीव कुमार से लाठी व गंडासी बरामद की गई तथा नाबालिग आरोपी से कार बरामद की गई। नाबालिग आरोपियों को पुलिस बेल पर छोड़ दिया तथा दोनो आरोपियों को माननीय अदालत में पेश किया गया। मामले में जांच जारी है।

दिनांक 2 जुलाई 26 को थाना सदर पिहोवा प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार के मार्गनिर्देश में सहायक उप निरीक्षक प्रवीन कुमार की टीम ने सोशल मीडिया पर डंडों/गंडासी के साथ फोटो डालने के आरोपी प्रभजोत सिंह उर्फ़ जोत वासी मोहनपुर व समीर मोर वासी नीमवाला जिला कुरुक्षेत्र को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों से लाठी व गंडासा बरामद किया गया। आरोपियों को माननीय अदालत में पेश किया गया।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *