पुलिस अधीक्षक ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि कुरुक्षेत्र पुलिस द्वारा चलाये जा रहे नशामुक अभियान में सहयोग करें। उन्होंने कहा कि पुलिस द्वारा एक और जहाँ नशा तस्करों की धरपकड़ की जा रही है वहीं आमजन को जागरूक करने के जागरूकता अभियान भी चलाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि आपके आसपास कोई नशा करता या नशे का कारोबार करता है तो उसकी सूचना पुलिस को दें ताकि नशे की बीमारी को जड़ से उखाड़ा जा सके। नशे को जड़ से ख़त्म करने के लिए आमजन का सहयोग जरुरी है। आम जनता से यही अपील रहेगी कि इस समस्या को जड़ से उखाड़ कर फेंकें और अपने कुरुक्षेत्र की भूमि को नशे से मुक्त करें। इसमें हमारी प्रतिबद्धता है और यह हम कार्य कर भी रहे हैं। जनता से उम्मीद हम यही करते हैं कि आप लोग भी इसमें खुलकर हमारे साथ आएं। जो भी सूचनाएं हों आपके आस-पड़ोस में, कोई नशे का व्यापार करता हो, तो इसमें हम मिलकर लड़ें। आप वह सूचनाएं हमसे सांझा करें ताकि हम इसमें आगामी निर्णायक कार्रवाई कर सकें।
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि कुरुक्षेत्र पुलिस ने अपना यह निर्णय लिया है कि जो भी रिकवरी होती है हर किसी के अंदर मुकदमा दर्ज करेंगे ताकि हमारा डाटाबेस भी हमारा स्ट्रांग हो। नशे के अंदर कोई भी अगर व्यापार कर रहा है, चाहे वो किसी भी भूमिका में है, चाहे वो सप्लायर है, चाहे वो बिचौलिए की भूमिका का, तो हर किसी की जिम्मेदारी फिक्स की जाएगी। उनके खिलाफ निर्णायक कार्रवाई की जाएगी।
जनता दरबार निरंतर जारी रहेगा।
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जनता दरबार लगातार जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम पूरी तरह से बहुउद्देशीय कार्यक्रम है। इसके तहत न केवल आम जनता की शिकायतें सुनी जा रही हैं, बल्कि थाने की कार्यशैली, दैनिक कामकाज और पेंडिंग मामलों का गहन निरीक्षण किया जाता है। जनता की शिकायत का मौके पर समाधान करना है। लाडवा प्रकरण में जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक ने बताया कि लाडवा मामले में लगभग सभी रिपोर्ट्स आ गई हैं। जल्दी उसको प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जनता के सामने रखेंगे।
