पानीपत। एक कैंसर पीड़ित महिला को जन्मदिन पार्टी के बहाने होटल में ले जाकर पड़ोसी युवक ने दुष्कर्म कर दिया। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह अपने पति से अलग रहती है।
जनवरी 2026 में उसकी मुलाकात आरोपित से हुई। आरोपित फाइनेंस का काम करता है। आरोपित का उसके घर पर आना-जाना शुरू हो गया। महिला ने बताया कि एक जून को आरोपित ने उससे संपर्क किया और कहा कि आज उसका जन्मदिन है और वह इस खुशी के मौके पर उसके साथ पार्टी करना चाहता है। इसके बाद आरोपित ने एक होटल में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इस बारे में किसी को बताने पर उसे जान से मारने की धमकी दी।
