करनाल। महापौर रेणु बाला गुप्ता ने भारतीय जनता पार्टी की ‘छोटी टोली’ बैठक में सक्रिय सहभागिता की। बैठक में संगठन की आगामी कार्ययोजनाओं, जनसंपर्क अभियानों तथा विभिन्न संगठनात्मक विषयों पर विस्तारपूर्वक और सार्थक चर्चा की गई।
बैठक का उद्देश्य जमीनी स्तर पर संगठन को और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाना तथा जन-जन तक पार्टी की नीतियों एवं कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से पहुंचाना रहा।
इस अवसर पर करनाल की महापौर रेणु बाला गुप्ता ने कहा कि संगठनात्मक एकजुटता ही किसी भी राजनीतिक दल की वास्तविक शक्ति होती है और इसी के बल पर जनसेवा के कार्यों को गति मिलती है। महापौर रेणु बाला गुप्ता ने कहा कि संगठन ही हमारी शक्ति है, और राष्ट्रसेवा हमारा सर्वोच्च संकल्प है। भारतीय जनता पार्टी के संगठन को और अधिक सशक्त बनाने हेतु हम सभी पूर्ण समर्पण एवं निष्ठा के साथ निरंतर कार्यरत रहेंगे।
बैठक में शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा, पानीपत विधायक प्रमोद विज, पानीपत मेयर कोमल सैनी, भाजपा जिलाध्यक्ष दुष्यंत भट्ट, कुरुक्षेत्र जिला प्रभारी दीपक शर्मा, पानीपत प्रभारी अशोक गुर्जर तथा जिला परिषद चेयरपर्सन ज्योति शर्मा सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे।
इस दौरान सभी नेताओं ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने, बूथ स्तर तक जनसंपर्क को विस्तार देने तथा सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी ढंग से जन-जन तक पहुंचाने पर विचार साझा किए। बैठक का समापन संगठन की मजबूती और सामूहिक संकल्प के साथ किया गया, जिसमें सभी ने एकजुट होकर आगामी कार्यों को गति देने का आह्वान किया

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *