कुरुक्षेत्र पुलिस ने युवक पर हमला करके चोट मारने के मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक चन्द्र मोहन के कुशल मार्ग दर्शंन में अपराध अन्वेषण शाखा-2 की टीम ने युवक पर हमला करके चोट मारने के आरोपी प्रिंस वासी रोहटी जिला कुरुक्षेत्र को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस को दिए पुलिस को दिए अपने बयान में चरणजीत रोहटी जिला कुरुक्षेत्र ने बताया कि वह कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी मे बीए का छात्र है। दिनांक 3 जून 26 को वह अपने दोस्त ऋषि व हन्नी वासी रोहटी मोटरसाईकिल पर रोहटी मे माता वैष्णौ देवी मंदिर पर रुके थे। उसी समय 4 मोटरसाइकिलों पर 6/7 लडके आऐ और उनके साथ बिना किसा बात के बहस करने लगे और मौका से चले गये। उसके बाद वह अपने दोस्तो को गांव मे छोडकर उन लडको के पीछे गया। जब वह अपनी मोटरसाइकिल पर रोहटी व नुरपुर बीच पहुंचा तो उन लडको ने उसकी मोटरसाईकिल को रोका और बिन्डे, डंडों से उसपर हमला कर दिया और जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। उसे ईलाज के लिए पहले झांसा बाद में एलएनजेपी हस्पताल कुरुक्षेत्र मे दाखिल करवाया। कुछ समय के बाद उसे पीजीआई चंडीगढ़ सैक्टर-32 का रैफर कर दिया जहां पर उसका ईलाज चल रहा है। जिसके बयान पर थाना इस्माईलाबाद में मामला दर्ज करके जांच अपराध अन्वेषण शाखा-2 को दी गई। दिनांक 23 जून 26 को अपराध अन्वेषण शाखा-2 की टीम ने युवक पर हमला करके चोट मारने के आरोपी नरेश कुमार वासी रोहटी व रमण वासी खेडी शहीदां जिला कुरुक्षेत्र को गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस टीम ने मामले में शामिल खेडी शहीदां वासी एक नाबालिग आरोपी को भी अभिरक्षा में लिया था। आरोपियों से डंडा व वारदात में प्रयोग मोटरसाइकिल बरामद की गई थी।
दिनांक 1 जुलाई 26 को अपराध अन्वेषण शाखा-2 प्रभारी मंदीप सिंह के मार्गनिर्देश में सहायक उप निरीक्षक नरेंद्र व सहायक उप निरीक्षक शक्ति की टीम ने युवक पर हमला करके चोट मारने के आरोपी प्रिंस वासी रोहटी जिला कुरुक्षेत्र को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को माननीय अदालत में पेश करके अदालत के आदेश से कारागार भेज दिया।
