कुरुक्षेत्र। श्री कृष्ण आयुष विश्वविद्यालय में कुलपति प्रो. वैद्य करतार सिंह धीमान के मार्गदर्शन में अगदतंत्र विभाग द्वारा औषधीय पौधा रोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान विश्वविद्यालय परिसर में विभिन्न औषधीय पौधे लगाए गए। इस अवसर पर कुलपति प्रो. धीमान व कुलसचिव डॉ. कृष्णकांत गुप्ता ने स्वयं पौधरोपण किया तथा मौके पर उपस्थित विद्यार्थियों को भी पौधे रोपित कराकर पर्यावरण संरक्षण और आयुर्वेदिक परंपरा से जुड़ने का संदेश दिया।
कुलपति प्रो. वैद्य करतार सिंह धीमान ने कहा कि पौधरोपण केवल एक औपचारिक गतिविधि नहीं, बल्कि प्रकृति और आने वाली पीढ़ियों के प्रति हमारी नैतिक जिम्मेदारी है। औषधीय पौधे मानव स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण और जैव विविधता के संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। विद्यार्थियों को पौधरोपण के साथ-साथ उनकी नियमित देखभाल का भी संकल्प लेना चाहिए, ताकि पर्यावरण संरक्षण का यह अभियान जन-आंदोलन का रूप ले सके। उन्होंने कहा कि आयुर्वेद का मूल आधार प्रकृति है और औषधीय पौधों का संरक्षण इस विरासत को सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
कुलसचिव डॉ. कृष्णकांत गुप्ता ने कहा कि विश्वविद्यालय शिक्षा और अनुसंधान के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण एवं सामाजिक उत्तरदायित्व को भी समान महत्व देता है। विद्यार्थियों की पौधरोपण में सक्रिय भागीदारी उन्हें प्रकृति के प्रति संवेदनशील बनाती है। कार्यक्रम में डीन एकेडमिक अफेयर्स प्रो. रणधीर सिंह, आयुर्वेद अध्ययन एवं अनुसंधान संस्थान की कार्यकारी प्राचार्य प्रो. सीमा रानी, अगदतंत्र विभागाध्यक्ष प्रो. ब्रिजेंद्र सिंह तोमर, प्रो. रविराज, प्रो. रविंद्र अरोड़ा, डॉ. सतबीर चावला, डॉ. अंबिका सहित विश्वविद्यालय के शिक्षक एवं विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

—————————— ——————–
आयुष विश्वविद्यालय में बीएमडी कैंप आज
कुरुक्षेत्र। श्री कृष्ण आयुष विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. वैद्य करतार सिंह धीमान के मार्गदर्शन में आयुर्वेदिक अस्पताल परिसर स्थित शल्य तंत्र विभाग की ओपीडी में आज शुक्रवार को निःशुल्क बीएमडी जांच शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर में सुबह 9 से दोपहर एक बजे तक हड्डियों की मजबूती की जांच की जाएगी। साथ ही विशेषज्ञों द्वारा रोगियों को परामर्श दिया जाएगा।