भारतीय जनसंघ के संस्थापक और प्रखर राष्ट्रवादी विचारक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती के उपलक्ष्य में कल शुक्रवार 3 जुलाई को  स्थानीय भारतीय जनता पार्टी  कार्यालय गीता कमल सेक्टर 8 में एक भव्य ‘जिला कार्यकर्ता सम्मेलन’ का आयोजन किया जायेगा
कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा डॉ. मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया जायेगा  डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने देश की एकता और अखंडता के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया। उन्होंने कश्मीर मुद्दे पर नारा दिया था कि ‘एक देश में दो विधान, दो निशान, दो प्रधान नहीं चलेंगे’। आज प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अनुच्छेद 370 को समाप्त कर डॉ. मुखर्जी के सपनों का अखंड भारत साकार हुआ है, जो उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है जिलाध्यक्ष ने इस बात पर जोर दिया कि भारतीय जनसंघ की विचारधारा ही आज भारतीय जनता पार्टी का मूल आधार है। पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता डॉ. मुखर्जी के ‘राष्ट्र प्रथम’ के सिद्धांतों से प्रेरणा लेकर समाज और राष्ट्रहित में निरंतर कार्य कर रहा है।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष रमेश सैनी ने आगामी संगठन के कार्यक्रमों और स्मरण पखवाड़े की रूपरेखा कार्यकर्ताओं के समक्ष रखी और बूथ स्तर तक संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में भाजपा के सभी पदाधिकारी, मोर्चा के अध्यक्ष ,जिला कार्यकारिणी के सदस्य,मंडल अध्यक्ष ,शक्ति केंद्र प्रमुख के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *