करनाल, 1 जुलाई।  एडीसी डॉ राहुल रईया ने कहा कि प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना बच्चों के शारीरिक विकास से जुड़ी एक अत्यंत महत्वपूर्ण योजना है। सभी विभाग आपसी समन्वय से काम करें ताकि जिला के हर पात्र बच्चे तक इस योजना का लाभ पहुंचे।

एडीसी डॉ राहुल रईया बुधवार को अपने कार्यालय में प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को निर्देश दे रहे थे। बैठक में उन्होंने निर्देश दिए कि सभी स्कूलों में पीने का साफ पानी, एलपीजी गैस कनेक्शन और फूड स्टॉक सहित खाना बनाने पकाने के लिए सभी आवश्यक चीज़ों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए।खाना बनाने की जगह पर साफ़ सफाई रहे।इसके साथ ही हर स्कूल में योजना के तहत लेटेस्ट मेन्यू प्रदर्शित किया जाए।

बैठक में एडीसी डॉ राहुल रईया ने जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए कि स्कूलों में बनने वाले खाने और स्टॉक की जांच करवाई जाए।उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी को निर्देश दिए कि  स्कूलों में बच्चों के हेल्थ चेक-अप और टेस्टिंग के दायरे को बढ़ाया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि योजना के तहत 100 प्रतिशत बच्चों को कवर किया जाए।

एडीसी डॉ राहुल रईया ने जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए कि डीडीपीओ के सहयोग से स्कूलों में पोषण पंचायतों का आयोजन किया जाए। इन पंचायतों के माध्यम से आमजन को इस योजना के बारे में जागरूक किया जाए। उन्होंने नगर निगम के अधिकारी को निर्देश दिए कि कमेटी में जिला स्तरीय तीन सदस्यों की नियुक्ति का काम जल्द से जल्द पूरा किया जाए।
बैठक में डीडीपीओ कंचलता, जिला शिक्षा अधिकारी रोहताश वर्मा, डीपीओ राजबाला, सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहें।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *