कुरुक्षेत्र (  ) हमारे धर्म ग्रंथों में संतो को चलते फिरते तीर्थों की संज्ञा दी  गई है। संतजन हमेशा जीव के कल्याण की कामना करते रहते हैं, वे इसीलिए भी पूजनीय माने जाते हैं। मानव समाज के कल्याण की भावना के निमित्त विश्व प्रसिद्ध श्री स्थानीश्वर महादेव मंदिर के व्यवस्थापक एवं नगर की जानी मानी सामाजिक संस्था श्री स्थाणु सेवा मंडल (पंजी.) के मुख्य संरक्षक महंत वंशीपुरी जी महाराज की छत्रछाया में, उनके शुभ आशीर्वाद से विगत एक सप्ताह से चली आ रही श्री शिव महापुराण कथा (विगत 22-29 जून, 2026 तक) आज देर शाम विशाल भंडारे के वितरण के साथ निर्विघ्न संपन्न हुई। बता दें महंत वंशीपुरी जी महाराज देश भर के 50 से भी अधिक सुप्रसिद मंदिरों से भी परोक्ष रूप से जुड़कर उन्होंने अपना सम्पूर्ण जीवन ही समाजसेवा को समर्पित किया हुआ है। श्री शिव महापुराण कथा का भव्य आयोजन श्री श्याम कॉलोनी में स्थित महंत प्रभातपुरी कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कुरुक्षेत्र के विशालकाय प्रांगण में किया गया था। नगर के जाने माने कथावाचक राजेंद्र पाराशर ने अपने मुखारविन्द से कथा पंडाल में उपस्थित श्रद्धालु भक्तों को जहां श्री शिव महापुराण कथा के विभिन्न महत्वपूर्ण प्रसंगों पर विस्तार से प्रकाश डाला , वहीं बीच बीच में भोले बाबा के भजनों की प्रस्तुति कुछ इस कदर प्रस्तुत की, कि उपस्थित श्रद्धालुजन मस्ती में झूम उठे। विगत एक सप्ताह तक चलने वाली श्री शिव महापुराण कथा का भव्य आयोजन नगर की जानी मानी सामाजिक संस्था श्री स्थाणु सेवा मंडल (पंजी.) के मुख्य संरक्षक एवं
 प्रेरणास्तोत्र महंत वंशीपुरी जी महाराज के शुभ आशीर्वाद के फलस्वरूप  किया गया था।
महंत वंशीपुरी जी महाराज ने एक सप्ताह तक चलने वाली श्री शिव महापुराण कथा के समापन पर श्री स्थाणु सेवा मंडल ( पंजी.) के समस्त सदस्यों को अपने आशीर्वचन के माध्यम से उन्हें कथा की सफलता पर हार्दिक बधाई एवं अपनी शुभकामनाएं प्रदान करते हुए कहा कि आज समय की मांग है कि जन कल्याण की भावना से   समय समय पर इस तरह के आयोजन होते रहने चाहिए। उन्होंने उपस्थित हजारों की संख्या में उपस्थित श्रद्धालु भक्तों को भोले बाबा की महिमा का बखान करते हुए कहा कि सभी देवताओं में सिर्फ और सिर्फ भोले नाथ ही एकमात्र ऐसे देवता हैं जो भक्तों द्वारा लेशमात्र की गई भक्ति से इस कदर प्रसन्न हो जाते हैं कि वे उन्हें अनायास ही मन इच्छित फल प्रदान पहले कर देते हैं और सोचते उसके बाद में हैं। उन्होंने अपने ओजस्वी उद्बोधन में आगे कहा कि अन्य सभी देवताओं में केवल और केवल भोले नाथ ही एकमात्र ऐसे देवता हैं जिनकी देवता और असुर दोनों एक समान पूजा करते हैं। उन्होंने आगे बताया कि समुद्र मंथन से जब हलाहल जहर/विष निकला था तब सभी देवता और दानव घबरा गए थे तब संसार की रक्षा हेतु भोले बाबा ने ही विष ग्रहण किया था इसीलिए उन्हें महादेव कहा जाता है। वे यहां ही नहीं रुके उन्होंने आमजन से कहा कि जीवो को भोले नाथ के परिवार से शिक्षा लेने की जरूरत है। उन्होंने शिव परिवार के एक एक सदस्य का नाम लेकर समझाने का प्रयास किया कि सभी के वाहन एक दूसरे के शत्रु हैं लेकिन फिर भी सभी एक छत के नीचे आराम से रहते हैं।
आज श्री शिव महापुराण कथा के विश्राम दिवस पर (क्योंकि कथा का विश्राम होता हैं उसका समापन कभी नहीं होता) श्री जयराम विद्यापीठ के वर्तमान पीठाधीश्वर ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी जी महाराज ने जहां कथा के आयोजकों को हार्दिक बधाई एवं अपनी शुभकामनाएं दी वहीं उन्होंने भोले बाबा के बारे में बताया कि भोले बाबा वास्तव में बहुत भोले हैं वे तो एक लोटा जल से ही प्रसन्न हो जाते हैं। उन्होंने इसे और सरल करते हुए कहा कि
एक लौटा जल
सभी समस्याओं का हल
उन्होंने आयोजकों की इसलिए भी भूरि भूरि प्रशंसा की आप सभी बहुत भाग्यशाली हैं कि आपको पूज्य महंत वंशीपुरी जी महाराज का आशीर्वाद प्राप्त है। जिन्हें संत महात्माओं का आशीर्वाद प्राप्त होता है वे सदैव इस तरह के पुण्य कार्यों में सदैव अग्रसर रहते हैं। उन्होंने भोले बाबा के बारे में बोलते हुए इतना ही कहा कि शिव कल्याणकारी देवता हैं ये बहुत जल्द प्रसन्न होने वाले देवता हैं। उन्होंने आगे कहा कि इनकी शरण में आया हुआ कोई भी व्यक्ति अधोगति को तो प्राप्त हो ही नहीं सकता बल्कि वे शिव लोक के अधिकारी बन जाते हैं। जहां श्री स्थाणु सेवा मंडल (पंजी.) के सभी सदस्यों ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ी वहीं संस्था के प्रधान सतीश शर्मा तथा मंच का बड़ी बेबाकी से संचालन करने वाले संस्था के महासचिव सुरेंद्र कुमार कौशिक ने खूब जी तोड़ मेहनत की। कार्यक्रम की वास्तविक धुरी होती है किसी भी कार्यक्रम का सफल संचालन करना। मण्डल मुख्य सलहाकार व प्रबंधक श्री महंत प्रभात पुरी कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सुनील सचदेवा ने कार्यक्रम को सफल बनाने मन लगाकर कार्य किया और  इसे सफल बनाया! मंडल सदस्यों का उत्साह वर्धन करने के लिए हर रोज कथा पण्डाल में संस्था के मुख्य संरक्षक महंत वंशीपुरी जी महाराज के साथ साथ मंदिर के श्री महंत लक्ष्मणपुरी जी महाराज भी ने भी अपनी गरिमामई उपस्थिति हर रोज दर्ज कराई। एक सप्ताह तक चलने वाली श्री महाशिवपुराण कथा में हर रोज नगर के जाने माने समाजसेवियों के अतिरिक्त नगर विधायक अशोक अरोड़ा, पूर्व राज्य मंत्री सुभाष सुधा, रमेश सैनी कार्यकारी अध्यक्ष बीजेपी, जिंदल हाउस से धर्मवीर सिंह, गुलशन क्वात्रा अध्यक्ष नगर परिषद शाहाबाद आदि आदि सैकड़ों श्रद्धालु भक्तों ने अपनी अपनी गरिमामई उपस्थिति दर्ज कराई। इन सभी सम्मानित सदस्यों को मंच से संस्था का स्मृति चिन्ह प्रदान कर उन सभी को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सतीश शर्मा, सुनील सचदेवा, प्रवीण गुप्ता, योगेश गौड, दिवान अरोड़ा, दर्शन पाहवा, नानक चंद गल्होत्रा, रमेश सचदेवा, अनिल पोपली, राधे श्याम, अशोक शर्मा, सोहन लाल सैनी, कर्मचंद आनंद एवं आनंद वालिया सहित सैकड़ों श्रद्धालु भक्तों ने अपनी अपनी गरिमामई उपस्थिति दर्ज कराई।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *