कुरुक्षेत्र। मीरी-पीरी के मालिक श्रीगुरु हरगोबिंद साहिब जी के प्रकाशोत्सव पर मीरी-पीरी चौक पर श्रीकृष्ण धाम मार्केट द्वारा ठंडे-मीठे जल की छबील लगाई गई। इसमें कृष्ण धाम मार्केट के सभी दुकानदारों ने सहयोग दिया। श्री शिव शक्ति सेवा मंडल के सदस्यों ने भी प्रकाशोत्सव में शामिल संगत को ठंडा मीठा पानी पिलाया। छबील की सेवा करते हुए हिंदु सिख एकता के प्रतीक बजरंगी सरदार कुलवंत सिंह भट्टी ने कहा कि प्यासे को पानी पिलाना एक पुण्य का काम है। भीषण गर्मी में जल सेवा मानव जीवन की सबसे बड़ी सेवा है क्योंकि गर्मी के दिनों में पानी के आभाव में न जाने कितनी जाने चली जाती है, यदि प्यासे को पानी मिल जाए तो वह उसके लिए जीवन दान है। इसलिए गर्मी के मौसम में ज्यादा से ज्यादा पानी पिलाने की सेवा करनी चाहिए, ताकि दूसरों का जीवन बचा सकें। कुलवंत सिंह भट्टी ने कहा कि गुरू हरगोबिन्द सिखों के छठें गुरू थे। गुरु हरगोबिन्द साहिब की शिक्षा दीक्षा महान विद्वान् भाई गुरदास की देख-रेख में हुई। गुरु जी को बराबर बाबा बुड्डाजी का भी आशीर्वाद प्राप्त रहा। छठे गुरु ने सिक्ख धर्म, संस्कृति एवं इसकी आचार-संहिता में अनेक ऐसे परिवर्तनों को अपनी आंखों से देखा जिनके कारण सिक्खी का महान बूटा अपनी जडे मजबूत कर रहा था। विरासत के इस महान पौधे को गुरु हरगोबिन्द साहिब ने अपनी दिव्य-दृष्टि से सुरक्षा प्रदान की तथा उसे फलने-फूलने का अवसर भी दिया। अपने पिता श्री गुरु अर्जुन देव की शहीदी के आदर्श को उन्होंने न केवल अपने जीवन का उद्देश्य माना, बल्कि उनके द्वारा जो महान कार्य प्रारम्भ किए गए थे, उन्हें सफलता पूर्वक सम्पूर्ण करने के लिए आजीवन अपनी प्रतिबद्धता भी दिखलाई। छबील में कृष्ण धाम मार्केट के दुकानदार विनोद शर्मा, सुरेंद्र छिंदा, कुलवंत भट्टी, साहब सिंह भट्टी, तिलकराज धमीजा, हर्षदीप भट्टी, राजेंद्र भार्गव, हरजीत सिंह, सुरजीत सैनी, बाज सिंह, राजेश चौहान, हरचरण सिंह, बलवंत सैनी, आनंद वालिया, राजकुमार, हिम्मत सैनी, हरिकिशन चौटाला, सुरेंद्र कुमार, चांदी राम, नरेंद्र संधू, राजेंद्र वर्मा, राजकुमार, जगदीश सिंगला, सतीश वालिया, जोनी, काका ने संगत को मीठा पानी पिलाया।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *