पुलिस अधीक्षक चन्द्र मोहन के मार्गदर्शन में कुरुक्षेत्र पुलिस की सेफ सिटी टीम द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा को लेकर लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में आज सेफ सिटी टीम नेशाहाबाद बस स्टैंडपर विशेष जागरूकता अभियान चलाकर महिलाओं, छात्राओं एवं आमजन को महिला सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दीं।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सेफ सिटी टीम ने अभियान के दौरान महिलाओं एवं युवतियों को महिला विरुद्ध होने वाले अपराधों, आत्मरक्षा तथा सड़क सुरक्षा के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। टीम ने बताया कि किसी भी प्रकार की छेड़छाड़, उत्पीड़न या अन्य महिला संबंधी अपराध होने पर तुरंत पुलिस को सूचना दें, ताकि समय पर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।
सेफ सिटी टीम प्रभारी ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि पुलिस हमेशा उनकी सुरक्षा एवं सहायता के लिए तत्पर है। उन्होंने महिलाओं कोदुर्गा शक्ति ऐपडाउनलोड कर उस पर पंजीकरण करने के लिए प्रेरित किया तथा बताया कि आपात स्थिति में ऐप के माध्यम से तुरंत पुलिस सहायता प्राप्त की जा सकती है। साथ हीमहिला हेल्पलाइन1091 के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई।
अभियान के दौरान महिलाओं एवं छात्राओं को आत्मविश्वास के साथ अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा सार्वजनिक स्थानों पर सतर्क रहने के लिए प्रेरित किया गया। उपस्थित महिलाओं एवं यात्रियों ने कुरुक्षेत्र पुलिस की इस पहल की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने की मांग की।
