पंचकूला। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान में वर्कलोड का मामला सामने आया है। ऐसे में पिंजौर क्षेत्र के कोना गांव में तैनात जेबीटी एवं बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) शैलेंद्र सिंह ने एसआईआर में आ रही कठिनाइयों को लेकर भारत निर्वाचन आयोग को पत्र लिखकर हस्तक्षेप की मांग की है।

उन्होंने आरोप लगाया है कि लंबे समय से अपनी समस्याओं के बारे में जिला निर्वाचन अधिकारियों को लिखित और मौखिक रूप से अवगत कराने के बावजूद कोई समाधान नहीं किया गया। शैलेंद्र सिंह कालका विधानसभा क्षेत्र के बूथ नंबर-08 पर बीएलओ के रूप में कार्यरत हैं, जहां 1209 मतदाता दर्ज हैं।

उनका कहना है कि इतनी बड़ी संख्या में मतदाताओं का सत्यापन और एसआईआर अभियान का कार्य अकेले करना बेहद चुनौतीपूर्ण है। उन्होंने अतिरिक्त मैनपावर उपलब्ध कराने की मांग की, लेकिन प्रशासन द्वारा इस पर ध्यान नहीं दिया जा रहा।

शैलेंद्र सिंह ने पत्र में कहा है कि संबंधित बूथ के मतदाताओं में से किसी सरकारी कर्मचारी को प्राथमिकता के आधार पर बीएलओ नियुक्त किया जाना चाहिए था। इसके बावजूद उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई। अब घर-घर जाकर फार्म भरवाने, लोगों को प्रक्रिया समझाने और दस्तावेजों का सत्यापन करने में काफी समय और मेहनत लग रही है।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *