कुरुक्षेत्र, 24 जून । कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के लिए बड़े हर्ष का विषय है कि केयू के एमबीए के 9 विद्यार्थियों का चयन प्रतिष्ठित कंपनी मैकर्क्स प्राइवेट लिमिटेड में हुआ है। इस अवसर कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने चयनित विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, लगन और विश्वविद्यालय द्वारा प्रदान की जा रही उच्च गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का परिणाम है। उन्होंने विश्वास जताया कि ये विद्यार्थी कॉरपोरेट जगत में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विश्वविद्यालय का नाम रोशन करेंगे कुलगुरु प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने कहा कि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय विद्यार्थियों के समग्र विकास एवं गुणवत्तापूर्ण प्लेसमेंट सुनिश्चित करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। विश्वविद्यालय का प्रशिक्षण, प्रशिक्षुता एवं रोजगार केन्द्र विद्यार्थियों को कौशल युक्त कर उन्हें रोजगार प्रदान करने की ओर निरंतर प्रयासरत है। चयनित हुए छात्रों में आंचल, मनीषा, आरती, पूजा, महक पटवा, ओजस्वी, छवि गर्ग, गुरलीन, सिमरन शामिल हैं।
इस अवसर पर कुवि कुलसचिव डॉ. वीरेन्द्र पाल ने भी चयनित विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। केयू प्रशिक्षण, प्रशिक्षुता एवं रोजगार केन्द्र के कोऑर्डिनेटर डॉ. मोहिंदर सिंह ने बताया कि केयू में आयोजित प्लेसमेंट ड्राइव में यूएसएम और आईएमएस के लगभग 25 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। अंतिम रूप से चयनित विद्यार्थियों में एमबीए के 9 विद्यार्थी शामिल हैं जिन्हें 4 से 6 लाख रुपए का सालाना पैकेज दिया जाएगा।उन्होंने बताया कि प्लेसमेंट ड्राइव के दौरान कंपनी की ओर से श्री परवीन गोयल ने कम्पनी की कार्य संस्कृति, प्रशिक्षण कार्यक्रमों, करियर उन्नति के अवसरों तथा प्रदर्शन आधारित पदोन्नति प्रणाली के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
इस मौके पर केयू डीन एकेडमिक अफेयर्स प्रो. राकेश कुमार, छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो. एआर चौधरी, यूएसएम के अध्यक्ष प्रोफेसर अनिल मित्तल आईएमएस के निदेशक प्रो सिद्धार्थ भारद्वाज केयूसीटीईआई के प्रोफेसर इंचार्ज प्रो. जसविन्दर कुमार ने भी विद्यार्थियों के चयन पर प्रसन्नता प्रकट करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की। इस प्लेसमेंट ड्राइव में डॉ. जयकिशन और डॉ विवेक कुमार ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

कुवि के 21 शोधार्थी पीएचडी की उपाधि के पात्र घोषित
कुरुक्षेत्र, 24 जून। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रोफेसर सोमनाथ सचदेवा ने शोध समिति और परीक्षकों के बोर्ड की अनुशंसा पर 21 शोधार्थियों को पीएचडी उपाधि के लिए पात्र घोषित किया है। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डॉ. अंकेश्वर प्रकाश ने बताया कि पीएचडी डिग्री के लिए पात्र घोषित किए गए शोधार्थियों में अंग्रेजी से देवीलाल, एजुकेशन से चंचल, बायोटेक्नोलॉजी(यूआईईटी) से लक्ष्मी व तमन्ना, कम्प्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग से विजय हसन पुरी व आरती शर्मा, इलेक्ट्रानिक्स एंड कम्यूनिकेशन इंजीनियरिंग से शिवम गंगवार, एआईएच से मोनू व नरेन्द्र सैनी, म्यूजिक से अमरजीत सिंह, लॉ से मनिंदर सिंह व संसार सिंह, केमिस्ट्री से काजल व ओमकार, कम्प्यूटर साइंस से स्मिता शर्मा, ज्योग्राफी से भीम सिंह, फिजिक्स से जसप्रीत कौर तथा अर्थशास्त्र से दीपा, नीलम, हिमांशी तथा हरप्रीत कौर शामिल हैं।