करनाल, 24 जून। विधायक जगमोहन आनंद ने कहा कि हरियाणा के राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में प्रदूषण पर लगाम लगाने और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में प्रदेश सरकार ने एक बेहद क्रांतिकारी कदम उठाया है। विधायक ने सरकार के इस फैसले की सराहना की है और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का आभार जताया। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार का यह निर्णय आने वाली पीढिय़ों के सुरक्षित भविष्य के लिए एक मील का पत्थर साबित होगा।
विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सेनी के कुशल नेतृत्व में हरियाणा सरकार पर्यावरण को लेकर पूरी तरह सजग और गंभीर है। इसी प्रतिबद्धता के तहत सरकार ने हरियाणा के एनसीआर जिलों में स्वच्छ और हरित परिवहन को बढ़ावा देने के लिए बीएस-वीआई, इलेक्ट्रिक वाहनों और सीएनजी वाहनों पर मोटर वाहन कर और पंजीकरण शुल्क में बड़ी छूट देने का ऐतिहासिक निर्णय लिया है।
उन्होंने बताया कि नए नियमों के तहत बीएस-वीआई, ईवी और सीएनजी वाहन खरीदने वाले उपभोक्ताओं को टैक्स और रजिस्ट्रेशन फीस में भारी छूट मिलेगी, जिससे इन वाहनों को खरीदना और किफायती हो जाएगा। उन्होंने बताया कि एनसीआर में प्रदूषण के स्तर को कम करने के लिए इको-फें्रडली वाहनों को सडक़ों पर उतारना बेहद जरूरी है। यह कदम सीधे तौर पर वायु प्रदूषण को नियंत्रित करेगा। यह निर्णय न केवल आज की जरूरत को पूरा करता है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण के जरिए हमारी आने वाली पीढिय़ों को एक स्वच्छ और बेहतर कल देने की हमारी प्रतिबद्धता को भी दर्शाता है। उन्होने कहा कि सरकार का लक्ष्य विकास के साथ-साथ पर्यावरण का संतुलन बनाए रखना है। टैक्स और पंजीकरण शुल्क में यह बड़ी छूट आम जनता को पर्यावरण-अनुकूल वाहन अपनाने के लिए प्रेरित करेगी। हम सब मिलकर इस मुहिम का हिस्सा बनें और अपने हरियाणा को स्वच्छ, सुंदर और हरित बनाने में अपना योगदान दें।
