बहादुरगढ़। शहर की ईमली वाली गली एरिया में एक घर से सोने के आभूषण रहस्यमयी तरीके से गायब हो गए। फिर नौकरानी पर शक हुआ तो उसे पकड़ने की प्लानिंग की गई। एक पर्स में चांदी के जेवरात रखे और वहां पर वीडियो रिकॉर्डिंग के लिए कैमरा लगाया। इसमें नौकरानी फंस गई और चोरी करते हुए पकड़ी गई। पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

शहर निवासी संदीप शर्मा के घर में यह घटना हुई। उन्होंने पुलिस को बताया कि 14 जून को उनकी पत्नी अपने सोने के आभूषण चेक कर रही थी। एक पर्स जिसमें छह सोने की अंगुठी, एक चेन और मंगलसूत्र रखा था, वह नहीं मिला। घर में अच्छी तरह तलाश किया। फिर घर में रखी नौकरानी पर उन्हें शक हुआ तो उन्होंने उसके सामने जिक्र नहीं किया। फिर उन्होंने घर पर प्लानिंग की।
एक छोटे पर्स में चांदी का सामान डालकर स्टोर में रखा। वहां पर एक वीडियो कैमरा भी रिकॉर्डिंग चालू करके लगाया। कैमरे में रिकार्ड वीडियो में नौकरानी झाड़ू से उस चांदी के सामान वाले पर्स को दीवार के साथ-साथ लेकर जाती और फिर अपने कपड़ों में रखती नजर आई।
एन वक्त पर उन्होंने देखा तो नौकरानी ने कपड़ों से निकालकर वह पर्स बेड पर फेंक दिया। शिकायतकर्ता ने बताया कि उन्हें पूरा शक है कि नौकरानी ने ही घर में रखे सोने के जेवरात चोरी किए हैं। इधर, पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *