ऐतिहासिक गुरुद्वारा साहिब पातशाही छठी कुरुक्षेत्र में हजारों की तदाद में पहुंची संगत
गुरु चरणों में अरदास के साथ संपन्न हुई श्री अखंड पाठ साहिब की तीसरी लड़ी
दिल्ली कमेटी के पूर्व प्रधान मनजिंदर सिंह सिरसा भी पहुंचे समागम में
कुरुक्षेत्र, 5 जून
श्री गुरु हरगोबिंद साहिब जी महाराज की चरण स्पर्श प्राप्त ऐतिहासिक स्थान गुरुद्वारा साहिब पातशाही छठी में गुरु साहिब के प्रकाश उत्सव पर श्रद्धा का सैलाब उमड़ पड़ा। हरियाणा प्रदेश के अलावा उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तराखंड, दिल्ली, पंजाब सहित अन्य राज्यों से पहुंची संगत ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी महाराज के समक्ष शीश नवाया। समागम में हर तरफ शबद कीर्तन और वाहेगुरु की गूंज सुनाई देती रही। समागम के अंतिम दिन सोमवार को गुरुद्वारा साहिब में चल रही श्री अखंड पाठ साहिब जी की तीसरी लड़ी के भोग पाए गए। हैड ग्रंथी भाई गुरदास सिंह ने गुरु चरणों में अरदास की, जबकि मंच का संचालन ग्रंथी सुच्चा सिंह व कविशर गुरमीत सिंह ने किया। श्री अखंड पाठ साहिब जी के भोग उपरांत संगत में प्रसाद वितरित किया गया। समागम में भाई सरबजीत सिंह नूरपुरी, भाई मोहकम सिंह, भाई जसकरण सिंह व बीबी अमनदीप कौर के ढाडी जत्थे ने संगत के समक्ष अपनी हाजिरी भरी।  इसके अलावा ऐतिहासिक गुरुद्वारा सातवी पातशाही साहिब में अमृत संचार करवाया गया।
समागम में बाबा जोगा सिंह करनाल वाले, हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमैंट कमेटी के प्रधान बाबा कर्मजीत सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष जत्थेदार भूपिंदर सिंह असंध, कनिष्ठ उपप्रधान बाबा गुरमीत सिंह तिलोकेवाला, दिल्ली सिख गुरुद्वारा मैनेजमैंट कमेटी के पूर्व प्रधान मनजिंदर सिंह सिरसा, मैंबर सर्वजीत सिंह विर्क, एचएसजीएमसी के महासचिव मोहनजीत सिंह पानीपत, कार्यकारिणी समिति मैंबर बीबी रंविदर कौर अजराना, जसवंत सिंह दुनियामाजरा, विनर सिंह, गुरबखश सिंह यमुनानगर, रमणीक सिंह मान, जत्थेदार जगसीर सिंह मांगेआना, गुरविंदर सिंह धमीजा व मैंबर व पूर्व प्रधान बाबा बलजीत सिंह दादूवाल, हरप्रीत सिंह बलौली, परमजीत सिंह माखा, जत्थेदार बलदेव सिंह खालसा, तलविंदर सिंह अंबाला, सुदर्शन सिंह सहगल, भूपिंदर सिंह बिंद्रा, बीबी राणा कौर भट्टी, बीबी परमिंदर कौर जींद, सुखसागर सिंह, अंग्रेज सिंह, सजिंदर सिंह तूर, साहिब सिंह, गुरदीप सिंह, गुरमीत सिंह, गुलाब सिंह, तजिंदर सिंह महेंद्रगढ़, जीएस मलिक, सुजिंदर सिंह, मलकीत सिंह, हरभजन सिंह राठौर, मलिक सिंह सिरसा, प्रकाश सिंह साहूवाल, बाबा दर्शन सिंह कार सेवा वाले, ओएसडी भरपूर सिंह, सीईओ डीपी सिंह, सचिव सरबजीत सिंह, धर्म प्रचार सचिव मुखत्यार सिंह, कवलजीत सिंह अजराना, अतिरिकत सचिव राजपाल सिंह, अमला प्रभारी सुखदेव सिंह, जनरल ब्रांच इंचार्ज सतपाल सिंह, आईए सुरेंद्र सिंह सहित भारी गिनती में संगत ने गुरुद्वारा साहिब में श्री दरबार साहिब में शीश नवाया।
इस दौरान श्री गुरु तेग बहादुर सेवक जत्था गुरुद्वारा शीशगंज साहिब दिल्ली, शबद चौकी जत्था, श्री गुरु तेग बहादुर सेवक जत्था, श्री सुखमणि साहिब सेवा सोसायटी गुरुद्वारा साहिब पातशाही छठी व गुरुद्वारा पटा साहिब, श्री गुरु ग्रंथ साहिब सेवा सोसायटी, हेमकुंट सेवा सोसायटी, भाई तारु सिंह सेवा दल, हरि के सेवक जत्था, स्त्री सत्संग सभा गुरुद्वारा साहिब पातशाही छठी व सातवीं, गुरु नानक सीनियर सैंकेडरी स्कूल विशेष रूप से सहयोग किया। उधर समागम के दौरान गुरुद्वारा साहिब के परिसर में संगत द्वारा अनेक प्रकार के मिष्ठान पकवानों के स्टाल लगाए गए। इसके अलावा ठंडे पानी और जलजीरा की छबील भी लगातार चलती रही। यही नहीं, दिल्ली से पहुंची संगत ने लंगर में अपना भरपूर  सहयोग दिया।
बॉकस
कौम हित में कार्य करना ही उद्देश्य है हरियाणा कमेटी का
———————-
दिल्ली सिख गुरुद्वारा मैनेजमैंट कमेटी के पूर्व प्रधान मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि हरियाणा कमेटी प्रदेश के सिखों की संस्था है। प्रदेश भर में धर्म प्रचार के लिए एचएसजीएमसी संकल्पकृत्त है। हरियाणा कमेटी का उद्देश्य ही सिख कौम के हित है। अभी तक हरियाणा कमेटी ने बाखूबी कार्य किया है और भविष्य में भी करती रहेगी। कमेटी के पूर्व प्रधान जत्थेदार बलजीत सिंह दादूवाल ने संगत को श्री गुरु हरगोबिंद साहिब जी  के प्रकाश पर्व की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि हम सब को गुरबाणी की शिक्षाओं को जीवन में आत्मसात करना चाहिए। उन्होंने जून १९८४ के शहीदों को भी नमन किया।
बॉकस
गुरु साहिब के प्रकाश उत्सव पर इन्होंने संभाला प्रबंध का मोर्चा
——————————
हरियाणा कमेटी के सचिव सरबजीत सिंह, धर्म प्रचार सचिव मुखत्यार सिंह, अमला प्रभारी सुखदेव सिंह, जनरल ब्रांच प्रभारी सतपाल सिंह, गुरुद्वारा निरीक्षक प्रमुख अमरिंदर सिंह, गुरुद्वारा निरीक्षक रूपिंदर सिंह ने अपने कर्मचारियों को साथ लेकर प्रकाश उत्सव पर सोमवार को प्रबंध का मोर्चा संभाले रखा। हजारों की गिनती में पहुंची संगत को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए हरियाणा कमेटी के कर्मचारियों ने पूरी निष्ठा से अपनी ड्यूटी का निर्वहन किया। संगत के बैठने के लिए गुरुद्वारा साहिब की परिक्रमा में टैंट, बड़े कूलर, पंखे लगाए गए, तांकि उन्हें भीष्ण गर्मी से राहत दिलाई जा सकें।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *